Last Updated:
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म किंग के गाने तू मिल जाए ने 24 घंटों में 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है. यह गाना यूट्यूब पर नंबर 1 स्थान पर पहुंच गया है.
Image: King Movie
शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ के चलते खासा चर्चा में हैं. हाल में ही मेकर्स ने किंग का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ 2 नवंबर, 2026 की आधी रात को रिलीज किया. इस गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री देखने को मिली. गाने के रिलीज होने के महज 24 घंटों के भीतर इस रोमांटिक गाने ने सभी प्लेटफॉर्म पर 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले. वहीं, सिर्फ यूट्यूब पर इसे 3.63 करोड़ से अधिक व्यूज और 4.3 लाख लाइक्स मिले.
‘तू मिल जाए’ गाने को यूट्यूब पर इतना प्यार मिला कि ये 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय फिल्मी गानों की ऑल-टाइम सूची में नंबर 1 स्थान पर पहुंच गया. इसी के साथ शाहरुख खान ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘जिंदा बंदा’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. जिंदा बंदा को 3.46 करोड़ व्यूज़ के साथ यह बेंचमार्क स्थापित किया था.
‘तू मिल जाए’ ने इन गानों को पछाड़ा
दूसरे टॉप गानों की बात करें तो ‘तू मिल जाए’ ने ‘गुज्जू पटाका’ (3.40 करोड़), ‘जय श्री राम’ (3.22 करोड़) और ‘राम सिया राम’ (3.21 करोड़) को भी पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है.
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी जब जब पर्दे पर आई है सुपरहिट रही है. अब किंग में एक बार फिर इस आइकॉनिक ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. ‘तू मिल जाए’ गाने की बात करें तो इसे अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज़ दी है. सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किए गए इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं. खास बात यह है कि इस गाने से ग्लोबल म्यूजिक सेंसेशन एड शीरन का नाम भी जुड़ा है.
किंग की रिलीज डेट
‘तू मिल जाए’ गाना मेकर्स ने शाहरुख खान 61वें बर्थडे की आधी रात को रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया था. इसमें फिल्म ‘किंग’ की दुनिया की झलक देखने को मिलती है, जिसमें रोमांस, दमदार एक्शन सीक्वेंस और प्रभावशाली डायलॉग्स का मेल भी नजर आया. शाहरुख खान की किंग क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.