Last Updated:
बिहार के छपरा में दीपावली और छठ को लेकर बाजारों में मोबाइल की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है. ऑनलाइन शॉपिंग को टक्कर देने के लिए स्थानीय दुकानदार ग्राहकों को आकर्षक गिफ्ट और कूपन दे रहे हैं. यहां से खरीदारी करने वाले लोग सामान भर भरकर ले जा रहे हैं. आइये जानते हैं यहां क्या-क्या ऑफर मिल रहा है.
छपरा: बिहार के छपरा जिले में छठ पूजा और दीपावली त्यौहार को लेकर अभी से ही बाजार में काफी ज्यादा भीड़ देखी जा रही है. खासकर मोबाइल खरीदारी करने को लेकर मोबाइल दुकान पर ज्यादा भीड़ देखी जा रही है. वहीं, त्यौहार को लेकर स्थानीय दुकानदारों के द्वारा विशेष गिफ्ट भी लोगों को मोबाइल खरीदारी पर दिया जा रहा ह, जिसकी वजह से दूर-दूर से लोग छपरा शहर के नगर पालिका चौक के आसपास मोबाइल खरीदने के लिए आ रहे हैं.
यहां के कई दुकानदारों ने तो ऑनलाइन खरीदारी पर ताला लगाने को लेकर अपना जुगाड़ लगा दिया है. लोगों को इतना गिफ्ट दे रहे हैं कि ऑनलाइन खरीदने के बदले स्थानीय दुकान से मोबाइल खरीदना लोग ज्यादा फायदेमंद समझ रहे हैं. शहर के नगर पालिका चौक स्थित मोबिलिटी के ऑनर शनी सरनव ने तो कह रहे हैं कि एक मोबाइल खरीदिए और गाड़ी पर गिफ्ट लाद कर ले जाइए. आइये जानते हैं वह गिफ्ट क्या है.
आखिर गिफ्ट देने की क्या है वजह
यहां के दुकानदारों ने बताया कि लोग ऑनलाइन मोबाइल खरीदारी तो कर रहे हैं, जिसकी वजह से स्थानीय दुकानदारों की मोबाइल बिक्री नहीं हो रही है, जिसको ध्यान में रखते हुए हम लोग अपने स्तर से विशेष गिफ्ट दे रहे हैं. जिसकी वजह से खरीदारी करने वाले लोगों का अब भीड़ का सामना करना पड़ रहा है. कोई डबल ट्रॉली बैग, तो कोई मिक्सर मशीन, कोई इनाम और कूपन में स्कूटी बाइक सहित कई चीज दे रहे हैं.
जानें दुकानदारों ने क्या कहा
लोकल 18 से खास बातचीत में दुकानदार शनि सरनव ने बताया कि ऑनलाइन मोबाइल खरीदारी पर रोक लगाने को लेकर हम लोगों ने एक विशेष प्लान बनाया है. जिसके तहत अपने स्तर से विशेष लोगों को मोबाइल खरीदारी पर गिफ्ट दे रहे हैं. यही वजह है कि मोबाइल खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. यहां के दुकानदारों ने कहा कि उन्हें पैसा नहीं लोगों का प्यार मिल रहा है. जिसकी वजह से दुकान पर खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ लग रही है.
यहां के दुकानदार शनि सरनव ने बताया कि उनकी दुकान मोबिलिटी के नाम से नगर पालिका चौक पर स्थित है. सुबह से ही दुकान खुल जा रहा है और 5 से 6 लोग बिक्री करते-करते परेशान हो जा रहे हैं. यहां भीड़ काफी ज्यादा लग रहा है. यहां लोगों को खुशी से हम लोग अपने स्तर से गिफ्ट दे रहे हैं.