‘अक्षम्य पाप का यही दंड होगा’, श्रीकृष्ण को ‘डेढ़ा’ कह फंसे धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव की बहिष्कार की अपील

‘अक्षम्य पाप का यही दंड होगा’, श्रीकृष्ण को ‘डेढ़ा’ कह फंसे धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव की बहिष्कार की अपील


Last Updated:

धीरेंद्र शास्त्री को श्रीकृष्ण को ‘टेढ़ा’ कहना भारी पड़ गया है. यादव समुदाय के लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं. इस बीच अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा. उन्होंने सनातन को मानने वालों से अपील की कि वे लोग उनका बहिष्कार करें. उनके पाप का यही दंड होगा. वे खुद को ईश्वर से बड़े समझने लगे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर सनातियों से बैन की अपील की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

रिपोर्ट- अचार्य शिवकांत, छतरपुर. सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पं. धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला किया है. बागेश्वर धाम ने हाल में एक कथा के दौरान श्रीराम से तुलना करते हुए श्रीकृष्ण को टेढ़ा कहा दिया था. धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो वायरल हुआ, तो खूब आलोचना हुई. श्रीकृष्ण पर इस कमेंट से यादव समाज के लोग आहत हुए. इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा है. उनके खिलाफ लीगल एक्शन की मांग भी की है. हालांकि, मामला बढ़ता देख धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी किया है, जिसमें वह अपने कहे के लिए माफी मांग रही है.

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, “मानवीय भूलों के लिए तो क्षमा किया जा सकता है, ‘ईशनिंदा’ के लिए कभी नहीं. ऐसे दुष्मुखी लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना ही समाज के लिए श्रेयस्कर है. पूरे देश में इनके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं, नई अनुमति नहीं दी जाए और सार्वजनिक जीवन में हर सच्चा सनातनी इनका पूर्ण बहिष्कार करे, यही इनके अक्षम्य पाप का दंड होना चाहिए, नहीं तो वो भी ईशनिंदा के पाप का भागी बनकर अपना लोक-परलोक बिगाड़ लेगा.”

अखिलेश यादव का ट्वीट.

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, “अगर दुर्भावना से भरा ऐसा व्यक्ति जीवन भर भी एकांतवास करके अपने किये का पश्चाताप और प्रायश्चित करेगा तो भी कोई भी धर्म प्रधान आस्थावान उसे माफ़ नहीं करेगा. मनुष्य का दंभ इतना भी नहीं होना चाहिए कि वो अपने को ईश्वर से ऊपर समझने लगे.”

विनोद में कहीं बातो का “अर्थ का अनर्थ” ना बनाएः धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने माफी वीडियो में कहा, “हमने भाव में विभवल होकर भावपूर्ण उलाहना श्री ठाकुर जी को दिया था कि हमारे राम जी सीधे हैं, ठाकुर जी टेढ़े हैं. इस पर बहुत लोगों ने अर्थ का अनर्थ निकालकर बहुत जगहों पर अनल-गल प्रलाप प्रारंभ किया. हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं. हम स्वयं ब्रज के भक्त हैं. हम खुद ब्रजवासी चाहते, जब भी प्रार्थना करते, तब कहते ठाकुर जी हमें ब्रजवास मिले. और हम स्वयं श्रीमद्भागवत कथा की गाथा को जैसी भी वाणी से बनती है कह लेते और ठाकुर जी के गुणगान गाते.”

View this post on Instagram





Source link