Last Updated:
Share Market Today : एक तरफ एआई के दबाव में दुनियाभर के तमाम बड़े बाजारों में गिरावट रही तो दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार ने 2 नवंबर को लगातार चौथे सत्र में उछाल दर्ज किया.
शेयर बाजार में लगातार चौथे सत्र में तेजी दिखी है.
नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में जबरदस्त उछाल मारी है. सुबह कारोबार शुरू होने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखने लगी. सेंसेक्स सुबह 9.27 बजे तक 771 अंकों की उछाल के साथ 75,233 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 207 अंक चढ़कर 23,260 के लेवल पर पहुंच गया. आज कई कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी दिख रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में आज 4.30 फीसदी का उछाल आया और शेयर 1,214 रुपये के लेवल पर पहुंच गए.
शेयर बाजार में 2 नवंबर को जब ट्रेडिंग की शुरुआत हुई तो थोड़ी ही देर में सेंसेक्स 860 अंकों के उछाल के साथ 75 हजार के लेवल को पार कर गया. सुबह 9.45 बजे तक सेंसेक्स में 943 अंकों की तेजी दिखने लगी थी. निफ्टी में भी 265 अंकों का उछाल दिखने लगा है. आज रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख रही है. इससे पहले ग्लोबल शेयर बाजारों में आज सुबह से ही गिरावट दिख रही थी.
रिलायंस ने मनवाई निवेशकों की दिवाली
पिछले सप्ताह जियो प्लेटफॉर्म की दमदार एंट्री के बाद इस सप्ताह पहले ही सत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी से भी ज्यादा का उछाल दिखा. इस तेजी की वजह से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़ गया और निवेशकों को सुबह ही 4 लाख करोड़ से ज्यादा का फायदा हुआ. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 478 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. पिछले सप्ताह भी सेंसेक्स में 1,335 अंक और निफ्टी में 453 अंकों का उछाल दिखा था.