Pune Metro Pink Line: पुणे को मिलेगी 21,800 करोड़ की मेट्रो की सौगात, 3 नवंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन, महिलाओं के हाथों में होगी कमान

Pune Metro Pink Line: पुणे को मिलेगी 21,800 करोड़ की मेट्रो की सौगात, 3 नवंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन, महिलाओं के हाथों में होगी कमान


Last Updated:

Pune Metro News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को महाराष्ट्र के पुणे को मेट्रो की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम मोदी करीब 21,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन और मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखना शामिल है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

महाराष्ट्र के पुणे शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बड़ी गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस भव्य कार्यक्रम के दौरान पुणे मेट्रो की बहुप्रतीक्षित पिंक लाइन (Pink Line) का औपचारिक उद्घाटन होगा, साथ ही मेट्रो के दूसरे चरण (Phase-2) की नींव रखी जाएगी.

इस परियोजना पर 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं. यह मेट्रो लाइन पुणे के बड़े IT हब हिंजवड़ी को शिवाजीनगर से जोड़ेगी. इससे IT सेक्टर में काम करने वाले लोगों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. पुणे मेट्रो लाइन-3 की खास बात यह है कि इसका संचालन पूरी तरह महिला ट्रेन ऑपरेटर करेंगी. वहीं, इस मेट्रो की करीब 30 फीसदी बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी की जाएगी. यानी महिला सशक्तिकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया है.



Source link