Agniveer 2 Year Extension Plan: 4 साल की सेवा के बाद रिटायर नहीं होंगे अग्निवीर, मिल सकता है 2 साल का एक्सटेंशन

Agniveer 2 Year Extension Plan: 4 साल की सेवा के बाद रिटायर नहीं होंगे अग्निवीर, मिल सकता है 2 साल का एक्सटेंशन


Last Updated:

Agniveer 2 Year Extension Plan: अग्निवीर योजना में सरकार बड़े बदलाव की तैयारी में है. 4 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन मिल सकता है. 21 नवंबर को नेवी के पहले बैच के रिटायरमेंट से पहले इस फैसले की घोषणा होने की संभावना है. जानिए जरूरी अपडेट.

Zoom

Agniveer 2 Year Extension Plan: अग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन देने का प्लान बन रहा है

नई दिल्ली (Agniveer 2 Year Extension Plan). भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए 2022 में शुरू की गई ‘अग्निपथ योजना’ में बड़ा बदलाव हो सकता है. सरकार अग्निवीरों की 4 साल की सेवा अवधि खत्म होने के बाद उन्हें 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने की योजना पर विचार कर रही है. 21 नवंबर से भारतीय नौसेना के अग्निवीरों का पहला बैच अपनी 4 साल की सेवा पूरी करके बाहर होने जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि पहले बैच के रिटायरमेंट से पहले ही इस एक्सटेंशन प्लान की घोषणा की जाएगी.

मौजूदा नियमों के तहत, 4 साल की सेवा पूरी होने पर 25% अग्निवीरों को नियमित कैडर में परमानेंट कर लिया जाता है. बाकी 75% को सेवा से मुक्त कर दिया जाता है. नए प्रस्ताव के लागू होने से 75% बाहर होने वाले जवानों में से भी एक निश्चित हिस्से को 2 साल और देश सेवा करने का विकल्प मिलेगा. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में जवानों की 3 श्रेणियां मिलेंगी- रेगुलर अग्निवीर, एक्सटेंशन वाले अग्निवीर और परमानेंट सैनिक.

पहले बैच के अग्निवीरों का कार्यकाल कब पूरा होगा?

अग्निवीरों के पहले बैच की 4 साल की सेवा अवधि पूरी होने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है:

  • भारतीय नौसेना: नेवी के अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल 21 नवंबर को पूरा हो रहा है.
  • भारतीय वायु सेना: एयरफोर्स का पहला बैच 21 दिसंबर को अपनी सेवा पूरी करेगा.
  • भारतीय थल सेना: आर्मी के अग्निवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर को 4 साल का कार्यकाल पूरा करेगा.

2 साल के एक्सटेंशन से क्या बदलेगा?

अगर सरकार 2 साल के एक्सटेंशन प्लान पर मुहर लगाती है तो इसका सबसे बड़ा फायदा जवानों के करियर स्टेबिलिटी और सेना के अनुभव बैंक को मिलेगा:

  • अनुभव का लाभ: 4 साल की ट्रेनिंग के बाद जवान सैन्य अभियानों में मैच्योर हो चुके होते हैं. 2 साल एक्सट्रा मिलने से सेना को अधिक अनुभवी मैनपावर मिलेगी.
  • सैलरी में बढ़ोतरी: चौथे साल में अग्निवीरों का कुल पैकेज 40,000 रुपये (इन-हैंड 28,000 रुपये) होता है. एक्सटेंशन के 5वें और 6वें साल में जवानों का वेतन और भत्ते नियमित सैनिकों के करीब पहुंच सकते हैं.
  • दूसरे करियर के लिए ज्यादा समय: 2 साल का एक्स्ट्रा टाइम मिलने से जवानों को 23-24 साल की उम्र तक री-सेटलमेंट और सिविल सर्विसेज या पैरामिलिट्री में जाने की बेहतर तैयारी का समय मिल जाएगा.

अग्निवीर योजना के मौजूदा नियम और सेवा निधि पैकेज

रक्षा मंत्रालय ने 14 जून 2022 को अग्निवीर योजना शुरू की थी. मौजूदा सिस्टम में:

  • सेवा निधि पैकेज: 4 साल पूरा होने पर अग्निवीर को लगभग 11.71 लाख रुपये (ब्याज सहित) की एकमुश्त राशि मिलती है. यह टैक्स-फ्री होती है.
  • बीमा और स्किल्स: सेवा के दौरान 48 लाख रुपये का नॉन-कंट्रीब्यूटरी लाइफ इंश्योरेंस और सेवामुक्ति पर ‘स्किल सर्टिफिकेट’ दिया जाता है. हालांकि, इन्हें पेंशन या ग्रेच्युटी की पात्रता नहीं होती है.



Source link