Last Updated:
नितेश तिवारी की रामायण से हर दिन कोई न कोई नया अपडेट फैंस को मिल ही रहा है. अब फिल्म से ‘रामायण’ में लक्ष्मण बने रवि दुबे का नया लुक सामने आया है. हाथ में धनुष-बाण, आंखों में अंगार! ‘रामायण’ में लक्ष्मण बन रवि दुबे का रौद्र रूप देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड थे. अब लक्ष्मण के नए लुक फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है.
मेकर्स ने जारी किया नया पोस्टर (फोटो साभार:instagram@worldoframayana)
नई दिल्ली. रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ से अब लक्ष्मण बने रवि दुबे का नया अवतार सामने आया है. इस नए पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. फिल्म से जुड़े नए-नए पोस्टर और कलाकारों के लुक लगातार सामने आ रहे हैं. अब मेकर्स ने अभिनेता रवि दुबे का नया पोस्टर जारी फैंस को बेचेन कर दिया है. वायरल हो रहे पोस्टर में लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे काफी जच रहे हैं.
पोस्टर में रवि का अंदाज काफी दमदार है. हाथ में धनुष-बाण और पीठ पर तीरों से भरा तरकश लिए वह एक निडर योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं. उनका यह लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. अभी फिल्म में छोटे रावण की भूमिका वाले एक्टर का लुक जारी किया ही था, कि इसी बीच मेकर्स ने रवि दुबे का नया पोस्टर जारी कर हलचल मचा दी है. आखिर कैसा है लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे का नया लुक और फिल्म में उनके किरदार की क्या है खासियत? आइए जानते हैं.
लक्ष्मण के रूप में दिखा रवि दुबे का अनोखा अवतार
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म से आए दिन अलग-अलग किरदारों के लुक भी सामने आ रहे हैं. अब रवि दुबे का लक्ष्मण वाला लुक सामने आया है. यह फिल्म उनके बॉलीवुड करियर की भी बड़ी शुरुआत मानी जा रही है. जारी किए गए पोस्टर में अभिनेता लंबे बालों को जूड़े में बांधे नजर आ रहे हैं. उन्होंने योद्धा जैसी पोशाक पहनी हुई है और हाथ में धनुष-बाण थाम रखा है. उनकी आंखों में गुस्सा और चेहरे पर गंभीरता साफ दिखाई दे रही है. उनका ये अनोखा अंदाज फैंस को काफी भा रहा है. उनका लुक ऐसा लग रहा है, जैसे वह युद्ध के मैदान में अपने बड़े भाई भगवान राम की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयारी में हैं. मेकर्स ने पोस्टर के साथ लक्ष्मण के किरदार की तारीफ करते हुए उन्हें समर्पित भाई, निडर योद्धा और राम की ढाल बताया है.
रवि दुबे का नया पोस्टर जारी
(फोटो साभार:instagram@worldoframayana)
लक्ष्मण के रोल पर बोले रवि दुबे
रवि दुबे ने फिल्म में अपने लुक को लेकर पहले भी एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी थी. उन्होंने इस रोल के प्रति अपने भावनाएं जाहिर की थीं. उन्होंने कहा था कि ट्रेलर के बाद उन्हें दर्शकों से जो प्यार और तारीफ मिल रही है, ये देख वह खुद को काफी किस्मत वाला मानते हैं. इसलिए वह हर दिन प्रार्थना करते हैं कि इस किरदार की गंभीरता और सच्चाई को पर्दे पर सही तरीके से दिखा सकें. लोगों को संतुष्ट कर सके. उन्होंने कहा था कि वह जानते हैं कि लक्ष्मण ऐसा किरदार हैं, जो हजारों सालों से लोगों के दिलों में बसा है. किसी भी एक्टर के लिए ये बड़ी बात है कि उसे इतना बड़ा रोल मिले और इस रोल से उतना ही सम्मान भी मिले. उन्होंने इस रोल को पूरी श्रद्धा, प्यार और जिम्मेदारी से निभाया है.
बता दें कि नितेश तिवारी की’रामायण’ 5 नंवबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. सनी देओल हनुमान और यश रावण के रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, इंदिरा कृष्णन कौशल्या और सोनल झा सुमित्रा की भूमिका निभाएंगी. फिल्म में आदिनाथ कोठारे भरत, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी.