Last Updated:
मशहूर सिंगर रिमी टॉमी एक बार फिर दुल्हन बनने जा रही हैं. जानी मानी गायकी फिर से शादी करने वाली हैं. तलाक के करीब छह साल बाद उन्होंने दूसरी शादी का ऐलान कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है. इसमें खास बात ये है कि रिमी का होने वाला पति न कोई फिल्मी सितारा है और न ही करोड़पति. तो फिर आखिर कौन हैं वो शख्स, जिसने रिमी की जिंदगी में दोबारा प्यार के रंग भरे. उनके वाले पति का नाम लिबिन मैथ्यू है.
नई दिल्ली. मशहूर प्लेबैक सिंगर और टीवी होस्ट रिमी टॉमी की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है. पहली शादी टूटने के करीब छह साल बाद वह अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं. रिमी ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह दोबारा शादी करने वाली हैं.(फोटो साभार: instagram@rimitomy)
जानी मानी सिंगर रिमी ने अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें एक ऐसा साथी मिल गया है, जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं. खास बात यह है कि रिमी ने अपने होने वाले पति को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने साफ कहा कि उनका होने वाला जीवनसाथी न तो कोई एक्टर है, न सिंगर और न ही करोड़पति.(फोटो साभार: instagram@rimitomy)
रिमी टॉमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी जिंदगी से जुड़ी यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. उन्होंने अपनी इस वीडियो में बताया है कि वह हमेशा से घूमने-फिरने और अपनी मर्जी से जिंदगी जीना पसंद करती हैं. उन्हें हमेशा से ही परिवार का साथ मिला. (फोटो साभार: instagram@rimitomy)
Add News18 as
Preferred Source on Google
लेकिन फिर भी उन्हें एक ऐसे साथी की तलाश थी, जिसके साथ वह अपनी जिंदगी के हर पल को शेयर कर सके. रिमी ने कहा कि साल 2026 में उनकी जिंदगी में एक ऐसा इंसान आया. जिससे वह जल्द ही शादी करने वाली हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पार्टनर को चुनने में कोई जल्दबाजी नहीं की. उन्हें ऐसे इंसान की जरूरत थी, जो उन्हें समझे, उनकी सोच और पसंद जैसी ही उसकी भी पसंद हो. (फोटो साभार: instagram@rimitomy)
अपने सपनों के राजकुमार का जिक्र करते हुए रिमी ने कहा कि वह न ही कोई एक्टर हैं, न गायक और न ही कोई पॉपुलर या बड़ी हस्ती या करोड़पति. पैसा और शोहरत मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते. उन्हें ऐसा साथी चाहिए जो उनका ध्यान रखें, उनका हर परिस्थिति में साथ दें.(फोटो साभार: instagram@rimitomy)
अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी है, मानसिक सुकून है. उन्हें ऐसे शख्स की तलाश थी, जो उनका साथ दें. उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें. ऐसा सब उन्हें अपने होने वाले पति के साथ रहकर लगा. रिमी अपने इस रिश्ते को भगवान तो तोहफा मानती हैं. (फोटो साभार: instagram@rimitomy)
बता दें कि शुरुआती वीडियो में रिमी ने अपने होने वाले पति की पहचान नहीं बताई थी, लेकिन 2 नवंबर को शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने अपने होने वाले पति का नाम बताया है. उनके हमसफर का नाम लिबिन मैथ्यू है. वह मुंबई में रहते हैं और पेशे से बॉडीबिल्डर और फिटनेस ट्रेनर हैं. मूल रूप से मलयाली लिबिन पिछले कुछ महीनों से रिमी के फिटनेस कोच भी रहे हैं. दोनों इसी साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. (फोटो साभार: instagram@rimitomy)