ब्लंडर साबित हुआ भुवनेश्वर का चयन, न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने के बाद इरफान पठान ने खोली पोल

ब्लंडर साबित हुआ भुवनेश्वर का चयन, न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने के बाद इरफान पठान ने खोली पोल


होमखेलक्रिकेट

ब्लंडर साबित हुआ भुवी का चयन, बॉलिंग में फ्लॉप होने के बाद इरफान ने खोली पोल

Last Updated:

टीम इंडिया में चार साल बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरह फेल रहे. भुवी पूरी सीरीज में विकेट के लिए संघर्ष करते दिखे. भुवी के इस फ्लॉप शो पर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका टीम में चयन किया जाना एक बड़ी भूल साबित हुआ है.

Zoom

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-2 से जीत दर्ज की. इस सीरीज में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने करीब चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी की थी. हालांकि, भुवी के लिए यह वापसी काफी निराशाजनक रही. पूरी सीरीज में भुवी केवल 1 ही विकेट ले पाए. उन्हें चार मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने हर मैच में 40 से ज्यादा रन लुटाए. ऐसे में भुवनेश्वर के फ्लॉप शो पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया दी है. इरफान का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार को टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुनना एक बड़ी भूल थी.

इरफान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मेरी राय में चयनकर्ताओं से कहां चूक हुई? उन्होंने इस सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को खिलाकर गलती की. देखिए, इसमें कोई शक नहीं है कि भुवनेश्वर एक अच्छे गेंदबाज और सीनियर खिलाड़ी हैं. हालांकि, जब टी20 विश्व कप आसपास भी नहीं है, तब उन्हें यहां खिलाना सवाल खड़े करता है. अगर आप भुवनेश्वर को 50 ओवर के विश्व कप के लिए तैयार कर रहे होते, जो कि ज्यादा करीब है, तो वह बात समझ में आती.”

मयंक और प्रिंस यादव को मिलना चाहिए था ज्यादा मौका-इरफान

उन्होंने आगे कहा, “उन्हें इस सीरीज में शामिल करके आपने युवा तेज गेंदबाजों को मौका देने का अवसर गंवा दिया. उनकी जगह कोई युवा खिलाड़ी खेलकर बहुमूल्य अनुभव हासिल कर सकता था. मयंक यादव सभी मैच खेलकर वह अनुभव हासिल कर सकते थे, वहीं प्रिंस यादव को भी खेलने का मौका मिल सकता था. आपने अपने तेज गेंदबाजों के लिए न्यूजीलैंड की धरती पर बेहतरीन अनुभव हासिल करने का एक कीमती मौका गंवा दिया.”

इरफान ने यह भी साफ किया कि उनकी आलोचना भुवनेश्वर की क्षमता पर सवाल नहीं उठाती है, भले ही यह अनुभवी तेज गेंदबाज सीरीज में अपना बेस्ट नहीं दे पाए. उन्होंने कहा, “मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं कि भुवनेश्वर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. ऐसी बात बिल्कुल नहीं है. वे थोड़े बदकिस्मत रहे. उन्होंने अपने पहले दो ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बाद में जब पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंका, तो काफी रन चले गए. ऐसी चीजें किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकती हैं.”



Source link