बेटे को बहाने से भेजा घर के बाहर, फिर ऑस्‍ट्रेलिया से लौटी पत्‍नी का उतार दिया मौत के घाट – husband suspect wife for illicit relationship killed her

बेटे को बहाने से भेजा घर के बाहर, फिर ऑस्‍ट्रेलिया से लौटी पत्‍नी का उतार दिया मौत के घाट – husband suspect wife for illicit relationship killed her


Last Updated:

Ludhiana News: 49 साल की कमलदीप 4 दिन पहले ही ऑ‍स्‍ट्रेलिया से लौट थीं. उनके पति को उनपर शक था. उनके बेटे ने बताया कि पिता ने उनको सामान लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया था. इसी दौरान कमदीप की चाकू से गोदकर हत्‍या कर दी गई.

Zoom

लुधियाना में पति ने शक के चलते पत्‍नी की चाकुओं से गोदकर हत्‍या कर दी.

लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हैरानी की बात यह है कि महिला महज 4 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटी थी, लेकिन घर लौटने के कुछ ही दिनों बाद उसकी जिंदगी का खौफनाक अंत हो गया. मृतका की पहचान 49 वर्षीय कमलदीप कौर के रूप में हुई है. उनका खून से लथपथ शव घर के बेडरूम में जमीन पर पड़ा मिला. महिला के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. सूचना मिलने पर परिजन उसे दीप अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस सनसनीखेज वारदात में मृतका के बेटे गगनदीप सिंह ने अपने पिता रविंदर सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है. बेटे के मुताबिक, उनके पिता करीब 6 महीने से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे और दो दिन पहले ही वह उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट से लेकर घर आए थे. गगनदीप ने बताया कि शनिवार शाम को उनके पिता ने उसे कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया. जब वह वापस लौटा तो मां खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी. बेटे का आरोप है कि उसके पिता उसकी मां पर शक करते थे और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. बेटे ने यह भी दावा किया कि वारदात के बाद आरोपी ने रसोई में चाकू धोकर रख दिया था. जब वह घर पहुंचा तो उसके पिता अंदर से दरवाजा खोल रहे थे. बेटे को शक है कि इस वारदात को पहले से योजना बनाकर अंजाम दिया गया.

पड़ोसी ने देखा खौफनाक मंजर

वहीं, पड़ोसन नरिंदर कौर ने बताया कि वह गुरुद्वारे से वापस आ रही थी. घर का गेट खुला देखकर उसने कमलदीप को आवाज लगाई. इसी दौरान घर के अंदर से बेटे की चीखने की आवाज आई. जब वह अंदर पहुंची तो कमलदीप का शव खून से लथपथ पड़ा था. इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया.

क्‍या बोली पुलिस

उधर, थाना दुगरी के एसएचओ गुरमुख सिंह के मुताबिक, महिला की पीठ और पेट पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे गंभीर चोटें आईं. पुलिस ने आरोपी पति रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और हत्या के पीछे की असली वजह की जांच कर रही है. विदेश से लौटने के महज चार दिन बाद महिला की हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस जांच के बाद ही हत्या की पूरी कहानी सामने आ सकेगी.



Source link