Last Updated:
Airport Viral Video : घंटों इंतजार और बोर्डिंग के बाद अंतिम समय पर उड़ान रद्द किए जाने से नाराज मुसाफिर विमान के आगे ही धरने पर बैठ गए. यह वाक्या हुआ मुंबई एयरपोर्ट पर. मुंबई-गोरखपुर स्पाइसजेट फ्लाइट कैंसिल होने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. एक युवती तो बैग को तकिया बनाकर प्लेन के ठीक सामने जमीन पर लेट गई.
गुस्साए यात्री रनवे पर ही धरने पर बैठ गए. (Photo : @vijaylakshmimallya3/instagram)
नई दिल्ली. इंटरनेट पर इस समय दो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. एक वीडियो में रनवे पर एक विमान के आगे पैसेंजर्स बैठे और लेटे हुए नजर आ रहे हैं. एक लड़की मजाकिया अंदाज में पूरी घटना को बयां करते हुए वीडियो बना रही है. कुछ लोग नारे लगा रहे हैं. दरअसल, यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है. यहां गोरखपुर जाने वाली उड़ान को यात्रियों को फ्लाइट में बिठाने के बाद अचानक रद्द कर दिया गया. इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. फ्लाइट कैंसिल होने के विरोध में भड़के यात्री टर्मिनल जाने के बजाय सीधे रनवे पर विमान के आगे ही धरने पर बैठ गए.
सोशल मीडिया पर इस घटना के दो वीडियो वायरल हैं. ये दोनों ही वीडियो विजय लक्ष्मी माल्या नाम एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किए हैं. एक वीडियो में विमान के अंदर मची अफरा-तफरी दिख रही है, जबकि दूसरे वीडियो में मुसाफिर रनवे पर विमान के पहियों के आगे डेरा डाले नजर आ रहे हैं. दरअसल, रविवार 1 नवंबर को मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG553 को अपने तय समय पर उड़ान भरनी थी. लेकिन घंटों के इंतजार और बोर्डिंग पूरी कराने के बाद अचानक फ्लाइट कैंसिल करने का फरमान सुना दिया गया. यात्रियों का आरोप है कि फ्लाइट रद्द होने की घोषणा करते ही पायलट और पूरा केबिन क्रू चुपचाप खिसक लिया.
View this post on Instagram