‘जेन-जी शब्द कहां से आ धमका?’ Gen Z का सवाल सुनते ही नाराज से हुए गोविंदा, बोले- मुझे तो राजनीति कभी रास न आई


Last Updated:

गोविंदा ने अपने करियर में 160 से अधिक फिल्में की हैं तो जल्द ही रूपा फिल्म से कमबैक भी करने वाले हैं. हाल में ही वह भोपाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे. जहां उन्होंने ‘जेन-जी’ शब्द और राजनीतिक पारी को लेकर रिएक्ट किया. चलिए बताते हैं.

Top Deals Inside

'जेन-जी शब्द कहां से आ धमका?' Gen Z का सवाल सुनते ही नाराज से हुए गोविंदाZoom

तस्वीर साभार: फिल्म का एक सीन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं. एक अपनी घर-गृहस्थी और दूसरा कमबैक. इस बीच वह हाल में ही भोपाल में एक स्कूल के एनुअल डे के सेलिब्रेशन में पहुंचे. जहां ‘जेन-जी’ शब्द सुनते ही वह नाराज हो गए. जी हां, इस कार्यक्रम के दौरान उनसे ‘जेन-जी’ के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा सवाल किया गया. तब उनकी ये नाराजगी देखने को मिली. साथ ही राजनीतिक पारी को लेकर भी रिएक्ट किया.

‘जेन-जी’ से जुड़े सवाल को पहले गोविंदा टालते नजर आए. फिर दोबारा पूछने पर वह थोड़ा हिचके. आखिरकार उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को समझाया कि वह जो भी करें उन्हें ये समझना चाहिए कि आखिर इसके पीछे क्या मकसद और प्रेरणा है. कहीं कोई पॉलिटिक्स तो नहीं.

‘जेन-जी’ शब्द पर क्या बोले गोविंदा
‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा ने भोपाल के स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान ‘जेन-जी’ के साथ साथ अपनी राजनीतिक पारी का जिक्र भी किया. पहले वह जेन-जी के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने जवाब देने से हिचके. फिर कहा कि मुझे इस सवाल पर बार बार मत घुमाइए. बस यही कहूंगा कि युवाओं को अपने हर एक्शन के पीछे के मकसद को समझना चाहिए.

नहीं रास आई गोविंदा को पॉलिटिक्स
गोविंदा ने तो ‘जेन-जी’ शब्द पर भी सवाल किया कि आखिर ये वर्ड कहां से आ गया. बच्चों को हमेशा अपने पैरेंट्स से पूछना चाहिए कि क्या वह सही कर रहे हैं या नहीं. कहीं इसके पीछे कोई राजनीति तो नहीं. वहीं, राजनीतिक करियर पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि उन्हें राजनीति कभी रास नहीं आई. उन्हें तो राजनीति वर्ड ही नहीं पसंद. वह इससे दूर रहते हैं.

गोविंदा का राजनीतिक करियर
बता दें गोविंदा ने हिंदी सिनेमा में कई दशक बिताए हैं. करीब 160 फिल्में करियर में कीं और एक्टिंग के साथ साथ राजनीति का स्वाद भी चखा था. दरअसल 2004 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था. मगर फिल्मों और अन्य कामों के चलते वह इस क्षेत्र में पूरा समय नहीं दे पाए और साल 2008 में पॉलिटिक्स से दूरी बना ली.



Source link