Last Updated:
Parvati Fame Sonarika Bhadoria Hits Back at Trolls: ‘देवों के देव महादेव’ में मां पार्वती का रोल निभाकर मशहूर हुईं सोनारिका भदोरिया को बिकिनी तस्वीरों के लिए जमकर ट्रोल किया गया था. अब एक्ट्रेस ने सालों बाद चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स से साफ कहा है कि उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने के लिए किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा, ‘मैं बिकिनी पहनूंगी. किसी के बाप का क्या जा रहा है.
टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं. ‘देवों के देव… महादेव’ में मां पार्वती का रोल निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली सोनारिका ने सालों पुराने बिकिनी विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने उनके कपड़ों को लेकर सवाल उठाए थे. एक्ट्रेस का कहना है कि वह बिकिनी पहनेंगी और इसके लिए किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
दरअसल, यह पूरा मामला साल 2016 का है. उस समय सोनारिका मॉरीशस वेकेशन पर गई थीं. वहां से उन्होंने बिकिनी में कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं. तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. लोगों ने उनके लिए ‘संस्कारहीन’ और ‘बेशर्म’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं, कई यूजर्स ने भद्दे और अश्लील कमेंट भी किए. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
अब हाल ही में एक्ट्रेस Hauterrfly के पॉडकास्ट पहुंची थीं. इस दौरान सोनारिका ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि वह आज भी बिकिनी पहनने से पीछे नहीं हटेंगी. एक्ट्रेस ने बेबाक अंदाज में कहा, ‘मैं बिकिनी पहनूंगी. किसी के बाप का क्या जा रहा है.’ (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने यह भी कहा कि वह यह सफाई क्यों दें कि उनके पति या पिता को उनके कपड़ों से कोई परेशानी नहीं है. असल बात यह है कि उन्हें खुद बिकिनी पहनने में कोई दिक्कत नहीं है. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
सोनारिका ने बताया कि जब यह ट्रोलिंग हुई, तब ‘देवों के देव… महादेव’ शो खत्म हो चुका था. इसके बाद भी वह कई सीरियल में काम कर चुकी थीं. इसके बावजूद लोग उनका इंटरव्यू सिर्फ इस सवाल के लिए लेना चाहते थे कि पार्वती का रोल करने वाली एक्ट्रेस बिकिनी कैसे पहन सकती है. सोनारिका ने इस सोच पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि किसी शो में किरदार निभाने का मतलब यह नहीं है कि असल जिंदगी में भी इंसान को वैसा ही रहना होगा. (फोटो साभार- IMDB )
एक्ट्रेस ने अपनी बात समझाते हुए कहा कि अगर कोई पानी में जा रहा है तो वह बिकिनी ही पहनेगा. पानी में सूट पहनकर तो नहीं जा सकती. उनके मुताबिक, पर्दे पर निभाया गया किरदार और किसी की निजी जिंदगी दो अलग-अलग चीजें हैं. लोगों को दोनों के बीच फर्क समझना चाहिए. सोनारिका ने कहा कि उन्हें मां पार्वती के रोल के लिए दर्शकों से बहुत प्यार मिला और वह इसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहेंगी. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
सोनारिका का मानना है कि कई लोग दूसरों की जिंदगी देखकर जलते हैं. उन्हें लगता है कि कोई अपनी पसंद से जिंदगी कैसे जी सकता है. एक्ट्रेस ने साफ किया कि दर्शकों का प्यार उनके लिए मायने रखता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि लोग उनकी निजी जिंदगी के फैसले भी तय करेंगे. वह अपनी पसंद और अपनी जिंदगी को लेकर खुद फैसला लेने का हक रखती हैं. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)
सोनारिका ने ट्रोलिंग के बावजूद खुद पर भरोसा बनाए रखा. उन्होंने अपनी पसंद के कपड़े पहनना नहीं छोड़ा. वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों एक्टिंग से ब्रेक पर हैं. फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं और पति के साथ अपनी बेटी की परवरिश में समय बिता रही हैं. (फोटो साभार-instagram@bsonarika)