अवैध शराब की चेकिंग बनी आखिरी ड्यूटी, ट्रक से कुचलकर पुलिस अधिकारी की मौत, फरार हुआ ड्राइवर


Last Updated:

देवास में अवैध शराब तस्करी की चेकिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. शराब से भरे आयशर ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचल दिया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन करीब दो घंटे के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

अवैध शराब की चेकिंग बनी आखिरी ड्यूटी, ट्रक से कुचलकर पुलिस अधिकारी की मौतZoom

ट्रक की चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत.

इंदौर. देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब तस्करी की चेकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. इंदौर-बैतूल हाईवे पर ड्यूटी कर रहे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को एक  आयशर ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल थाना प्रभारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी. इसके बाद थाना प्रभारी दिलीप पुरी पुलिस टीम के साथ हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक आयशर वाहन के चालक को रुकवाकर नीचे उतरने के लिए कहा. आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय डिवाइडर पर चढ़ाते हुए उसे आगे बढ़ा दिया. इस दौरान आयशर ट्रक का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर से गुजर गया.

हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक सीपीआर और अन्य उपचार किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. घटना के बाद आयशर चालक संदलपुर में वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही देवास एसपी आदित्य मिश्रा रात करीब साढ़े तीन बजे खातेगांव पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

शराब से भरा ट्रक जा रहा था गुजरात

उज्जैन IG राकेश गुप्ता के अनुसार गाड़ी में शराब भरी हुई थी. गाड़ी में शराब भरी हुई थी. शराब से भरी यह ट्रक गुजरात ले जा रहे थे. शराब कितनी मात्रा में है इसकी गिनती अभी तक नहीं हुई है. ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है.

सागर में जहरीली शराब से हुई थी 40 लोगों की मौत

बता दें, सागर जहरीली शराब में हुई 40 लोगों की मौत के बाद से मध्य प्रदेश में नकली और जहरीली शराब के खिलाफ पुलिस और प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है. हर छोटे-बड़े गांव, शहर और जिलों में छापेमारी चल रही है. तलाशी अभियान चल रहे हैं. छापेमारी और तलाशी अभियान में एमपी पुलिस और आबकारी विभाग ने हजारों लीटर शराब बरामद कर चुकी है.



Source link