mamata banerjee ramlila maidan rally speech video | रामलीला मैदान में ममता बनर्जी का बीजेपी पर विस्फोटक हमला, सियासी बवाल तय!


होमताजा खबरदेश

रामलीला मैदान में ममता बनर्जी का बीजेपी पर विस्फोटक हमला, सियासी बवाल तय!

Last Updated:

रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. ममता बनर्जी ने बीजेपी पर राम जन्मभूमि के फंड से लेकर वक्फ संपत्तियों की लूट का सनसनीखेज आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया.

Top Deals Inside

रामलीला मैदान में ममता बनर्जी का बीजेपी पर विस्फोटक हमला, सियासी बवाल तय!Zoom

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी संस्थापक ममता बनर्जी ने बीजेपी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है. दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित ‘संविधान बचाओ’ रैली में ममता बनर्जी खूब गरजीं. रविवार को रामलीला मैदान से वैसे तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव औऱ तेजस्वी यादव जैसे नेताओं ने बोला, लेकिन सबसे ज्यादा हंगामा मचाने वाला और आक्रामक भाषण पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का रहा.

ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में बीजेपी और केंद्र सरकार पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनसे देश भर के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है. ममता बनर्जी ने कहा, ‘इन्होंने क्या नहीं लूटा? राम जन्मभूमि से लेकर वक्फ संपत्तियों तक डाका डाला’. ममता बनर्जी ने बीजेपी के ‘धर्म और आस्था’ के नैरेटिव पर सीधा प्रहार करते हुए आरोप लगाया, ‘इन्होंने क्या नहीं लूटा? इन्होंने राम जन्मभूमि का पैसा लूट लिया, वक्फ संपत्तियों को लूट लिया… यह सरकार हर स्तर पर देश के संसाधनों और आस्था की लूट में शामिल रही है.’

ममता का विस्फोटक भाषण

ममता बनर्जी के इस बयान ने सत्ताधारी दल बीजेपी को पूरी तरह से कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है, जहां उन्होंने सीधे तौर पर राम मंदिर से जुड़े फंड और धार्मिक-सामाजिक संपत्तियों के इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए.



Source link