Last Updated:
IAS Gaurav Goyal News: राजस्थान कैडर के 2006 बैच के IAS अधिकारी गौरव गोयल लोकसभा सचिवालय से कार्यमुक्त हो गए हैं. वे वहां संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे. लोकसभा सचिवालय ने 31 अक्टूबर को उनका कार्यमुक्ति आदेश जारी किया. राजस्थान सरकार के अनुरोध पर सक्षम प्राधिकारी ने उन्हें मूल कैडर में लौटने की मंजूरी दी. इसके बाद वे 31 अक्टूबर की दोपहर से लोकसभा सचिवालय की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए. अब उनकी राजस्थान वापसी हो रही है. माना जा रहा है कि वे जयपुर पहुंचकर कार्मिक विभाग में जॉइनिंग रिपोर्ट सौंपेंगे. इसके बाद राज्य सरकार उन्हें नई जिम्मेदारी दे सकती है. गौरव गोयल का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा है. वे जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, मुख्यमंत्री के सचिव, विभागीय सचिव, आयुक्त और प्रबंध निदेशक जैसे पदों पर काम कर चुके हैं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि राजस्थान सरकार उन्हें किस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करती है.
राजस्थान कैडर के 2006 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव गोयल की राजस्थान हुई वापसी
जयपुर. राजस्थान कैडर के 2006 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव गोयल अब अपने मूल कैडर में लौट रहे हैं. लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत गौरव गोयल को 31 अक्टूबर को कार्यमुक्त कर दिया गया. राजस्थान सरकार के अनुरोध पर सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी कार्यमुक्ति का आदेश जारी किया. वे 31 अक्टूबर को दोपहर बाद सचिवालय की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए. अब उनकी वापसी के साथ ही राजस्थान में उन्हें मिलने वाली नई जिम्मेदारी को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर 2006 बैच के बने IAS अधिकारी
कलेक्टर से मुख्यमंत्री के सचिव तक संभाली जिम्मेदारी
गौरव गोयल ने अपने प्रशासनिक करियर में कई अहम पदों पर काम किया है. वे जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के साथ सब डिविजनल ऑफिसर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने सरकार के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, कमिश्नर, डायरेक्टर, मैनेजिंग डायरेक्टर, स्पेशल सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और डिविजनल कमिश्नर जैसे पदों पर भी काम किया है. अलग-अलग स्तरों पर काम करने के अनुभव के चलते उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की अच्छी समझ रखने वाले अधिकारियों में गिना जाता है.
चुनाव संचालन और कौशल विकास के लिए मिले पुरस्कार
गौरव गोयल को उनके प्रशासनिक कार्यों के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं. वर्ष 2018 के जनरल असेंबली इलेक्शन के संचालन में उत्कृष्टता के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था. इसके अलावा राजस्थान सरकार के राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर रहते हुए कौशल विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए भी उन्हें पुरस्कार मिला. इस दौरान राजस्थान को कौशल विकास में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में पहचान मिली. अब लोकसभा सचिवालय से कार्यमुक्त होकर गौरव गोयल राजस्थान लौट रहे हैं. उनके अनुभव और पूर्व में संभाली गई जिम्मेदारियों को देखते हुए उनकी नई नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से उनकी नई पोस्टिंग का आधिकारिक आदेश जारी होना बाकी है.