नई दिल्ली (BPSC TRE 4 Bharti 2026). बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है. बिहार लोक सेवा आयोग की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किसी वजह से अपना फॉर्म नहीं भरा है या फीस जमा करने में चूक गए हैं, उनके लिए यह आखिरी मौका है. इसके बाद दोबारा मौका मिलने की उम्मीद न के बराबर है.
BPSC TRE 4 Bharti 2026: बिहार शिक्षक भर्ती की टाइमलाइन
बिहार चतुर्थ शिक्षक भर्ती के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए तारीखें बेहद पास हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फीस जमा करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर 2026 है, जबकि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर 2026 तय की गई है. जानकारों की सलाह है कि उम्मीदवार फॉर्म भरने के साथ ही तुरंत शुल्क भी जमा कर लें. कई बार पेमेंट अटक जाने की वजह से फॉर्म रद्द होने का खतरा बन जाता है.
कुल 33,320 पदों पर होगी बंपर भर्ती
बीपीएससी की शिक्षक भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न स्कूलों में कुल 33,320 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. कैटेगरी के हिसाब से पदों की संख्या चेक कर लें:
- कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक शिक्षक): 3,847 पद
- कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक शिक्षक): 8,563 पद
- कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक शिक्षक): 4,370 पद
- कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक शिक्षक): सबसे ज्यादा 16,540 पद
STET अपीयरिंग और डीएलएड स्टूडेंट्स के लिए खास नियम
आखिरी वक्त की जल्दबाजी से कैसे बचें?
बिहार बीपीएससी टीआरई चौथ चरण की भर्ती के आवेदन के लिए अब कुछ ही घंटे बचे हैं. अंतिम समय में इंटरनेट की स्पीड या वेबसाइट का सर्वर डाउन होना आम बात है. इसलिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई (UPI) के जरिए अपना पेमेंट तुरंत सुरक्षित कर लें. आवेदन फाइनल सबमिट होने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालना बिल्कुल न भूलें. भविष्य के हर चरण में यही डॉक्यूमेंट आपका सबसे बड़ा प्रमाण होगा.
खुद ऑनलाइन मोड में भर सकते हैं बीपीएससी शिक्षक भर्ती का फॉर्म
आप चाहें तो बीपीएससी टीआरई चौथे चरण की भर्ती का फॉर्म खुद भी भर सकते हैं. इसके लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- बीपीएससी टीआरई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें.
- होम पेज पर New Registration पर क्लिक करें.
- OTR करने के बाद वहां मांगी गईं अन्य डिटेल्स भरें.
- हस्ताक्षर, डिटेल्स, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें.
- परीक्षा के लिए अनिवार्य आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
सिर्फ 100 रुपये लगेगी एप्लीकेशन फीस
बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी. आप परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई). बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं.