8वीं पास से ITI वालों तक के लिए नौकरी: L&T में 185 पदों पर भर्ती, सैलरी-भत्ता के साथ मुफ्त आवास भी


Last Updated:

L&T Construction Job Camp In Munger: बिहार के मुंगेर में L&T Construction द्वारा 185 पदों पर भर्ती के लिए 5 नवंबर 2026 को जॉब कैंप लगेगा. 8वीं से 12वीं और ITI पास 18 से 35 वर्ष के युवा इसमें शामिल हो सकते हैं. चयनित युवाओं को 16401 रुपया वेतन, 1500 रुपया भत्ता और मुफ्त आवास मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

L&T में 185 पदों पर भर्ती, 8वीं पास से ITI युवाओं तक को मौका; मिलेंगी ये सुविधZoom

L&T Construction Job Camp In Munger: बिहार के मुंगेर में बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनी L&T Construction की ओर से रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा. युवा रोजगार कौशल विकास विभाग से बताया गया जिले में कुल 185 पदों पर युवाओं को नौकरी का अवसर देने के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा. खास बात यह है कि भर्ती में 8वीं से 12वीं पास अभ्यर्थियों के साथ ITI पास युवा भी शामिल हो सकते हैं.अभ्यर्थियों को जॉब कैंप में अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, संबंधित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक पत्र और पासपोर्ट साइज की दो रंगीन फोटो साथ लेकर आएगें और इंटरव्यू के बाद नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने लोकल 18 से बताया जॉब कैंप में L&T Construction के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में भर्ती की जाएगी. पहली श्रेणी में Civil पद के लिए 100 वैकेंसी है. इसके लिए अभ्यर्थी का 8वीं से 12वीं तक पास होना जरूरी है. आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है. इस पद के लिए जॉब लोकेशन ओडिशा होगी. वहीं दूसरी श्रेणी में Fitter, Welder और Electrician पदों के लिए 85 वैकेंसी है. इसके लिए ITI पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए भी आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है और नौकरी की लोकेशन पैन इंडिया बताई गई है.

₹16,401 सैलरी, खाने के लिए ₹1,500 और कमरा फ्री
जिला नियोजनालय से बताया गया भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को ₹16,401 वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा खाने के लिए ₹1,500 की सुविधा और कमरा मुफ्त दिए जाने की जानकारी दी गई है. ऐसे में दूसरे शहर में जाकर नौकरी करने वाले युवाओं के लिए यह अवसर खास हो सकता है. बता दें कि 5 नवंबर 2026 को संयुक्त श्रम भवन, सरकारी ITI कैंपस, सीताकुंड रोड, बेनीगीर, मुंगेर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थियों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए सुबह 10:30 बजे तक जॉब कैंप स्थल पर पहुंचना होगा.



Source link