‘रामायण’ से 4 दिन पहले यश का नया ‘रावण’ लुक आया सामने, सिंहासन पर बैठे बेहद दमदार और रौद्र रूप में आए नजर

‘रामायण’ से 4 दिन पहले यश का नया ‘रावण’ लुक आया सामने, सिंहासन पर बैठे बेहद दमदार और रौद्र रूप में आए नजर


Last Updated:

नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण से कन्नड़ स्टार यश का रावण लुक नया पोस्टर रिलीज हुआ है. फिल्म में यश रावण और रणबीर कपूर राम के रोल में नजर आएंगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है.

Zoom

कन्नड़ स्टार यश का रामायण में दमखम देखने को मिलेगा. वह रावण के रोल में नजर आएंगे. जिसपर दर्शकों की नजरें ठहरी हैं. अब मेकर्स ने रिलीज से पहले यश का रावण लुक का नया अंदाज फिर से दिखाया है. रविवार को रामायण से यश का रावण का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. चलिए दिखाते हैं.

नमित मल्होत्रा की रामायण से रावण का ज्यादा असरदार लुक देखने को मिला. यश सिंहासन पर पूरे रौब के साथ नए पोस्टर में बैठे नजर आए. मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘तीनों लोकों में सिर्फ एक ही राज रहेगा, रावण राज.’

फैंस को है यश से खूब उम्मीदें

केजीएफ स्टार यश ने अब तक रावण के रोल और जितने भी लुक आए हैं, उनसे फैंस के दिलों में एक उम्मीद जताई है. ट्रेलर और उनका रावण तांडव गाने में जबरदस्त परफॉर्मेंस ने इन उम्मीदों को और बढ़ाया है. अब देखना ये है कि वह फिल्म में कितना सफल हो पाते हैं.

रणबीर कपूर और यश की भिड़ंत
रणबीर कपूर और यश दोनों ही पहली बार साथ में काम कर रहे हैं. दोनों ही राम और रावण बनकर भिड़ने वाले हैं. दोनों को यूं आमने-सामने देखा दिलचस्प होने वाला है. अब 5 नवंबर को पता चलेगा कि फिल्म और ये टकराव दर्शकों को कितना पसंद आएगा.

रामायण की कास्ट
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण में यश और रणबीर कपूर के अलावा रकुल प्रीत सिंह, साई पल्लवी, रवि दुबे, विवेक ओबेरेॉय समेत तमाम सितारे नजर आएंगे. वहीं हनुमान के रोल में सनी देओल दिखेंगे जिनका रोल अभी तक मेकर्स ने पूरी तरह सरप्राइज रखा है.



Source link