मायरा मिश्रा के घर गूंजी किलकारी, शादी के डेढ़ साल बाद किया नन्ही परी का स्वागत, लिखा प्यार भरा पोस्ट

मायरा मिश्रा के घर गूंजी किलकारी, शादी के डेढ़ साल बाद किया नन्ही परी का स्वागत, लिखा प्यार भरा पोस्ट


Last Updated:


टीवी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा के घर किलकारी गूंजी है. ‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम मलिश्का ने शादी के डेढ़ साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. पिछले साल फरवरी में मायरा मिश्रा ने राजुल यादव से शादी की थी और इस साल अगस्त में कपल ने ऐलान किया था कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं. 31 अक्टूबर को कपल ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वो पेरेंट्स बन चुके हैं. उनके घर नन्ही परी आई है.

Zoom

मायरा मिश्रा के घर किलकारी गूंजी है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम maeramishra)

नई दिल्ली.  पॉपुलर सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ में मलिशका का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मायरा मिश्रा मां बन गई हैं. मायरा मिश्रा के घर किलकारी गूंजी है. वो 29 साल की उम्र में एक बेटी की मां बनी हैं. शादी के डेढ़ साल बाद मायरा मिश्रा के घर खुशखबरी आई है. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ अपनी खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने अपने पोस्ट से जाहिर किया कि इस खुशी से वो सांतवें आसमान पर पहुंच गए हैं.

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मायरा मिश्रा ने डेढ़ साल पहले डॉ राजुल यादव से शादी की. कपल ने अपने नन्ही परी के पैरों की फोटो शेयर कर फैंस संग गुड न्यूज शेयर की. वो फोटो शेयर करते हुए फैंस को बताते हैं कि उनके घर नन्ही परी आई है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट पर लिखा, ‘एक सपना जो हमारे दिल के बहुत करीब था. हमारा फॉरएवर हमारे सामने है और वो एक नन्ही परी है’.

शादी के डेढ़ साल बाद मां बनीं मायरा मिश्रा

मायरा और राजुल ने फरवरी 2025 में शादी की थी. इस साल अगस्त में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी. मायरा अब एक बेटी की मां बन चुकी हैं और उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर बधाई की बाढ़ आ गई हैं. इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और फैंस ने उनपर दिल खोलकर प्यार लुटाया है.

मायरा मिश्रा ने पोस्ट शेयर किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम maeramishra)

मायरा मिश्रा का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ. एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था. हालांकि, धीरे-धीरे उनका रुझान अभिनय की तरफ बढ़ने लगा और वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई पहुंच गईं.

मायरा मिश्रा को असल पहचान रियालिटी शो स्प्लिट्सविला से मिली थी. इस शो के 11वें सीजन में वो नजर आई थीं. स्प्लिट्सविला से पहचान हासिल करने के बाद मायरा ने टीवी सीरियल्स की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने ‘ड्रीम गर्ल’, ‘अशोका’, ‘उड़ान’, ‘इश्कबाज’ और ‘बहू बेगम’ जैसे शोज में काम किया. उन्हें टीवी सीरियल भाग्य लक्ष्मी में मलिश्का के किरदार से पहचान मिली थी.



Source link