भारत में लॉन्च हुई धूप में रंग बदलने वाली कार, 320 Km/h है स्पीड, कीमत 4 करोड़ से ऊपर

भारत में लॉन्च हुई धूप में रंग बदलने वाली कार, 320 Km/h है स्पीड, कीमत 4 करोड़ से ऊपर


Last Updated:

Maserati MCPura : मेसेराटी (Maserati) ने अपनी 2027 Maserati MCPura कार को भारत में लॉन्‍च कर दिया है. 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस यह कार महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.

Zoom

मैसेराटी MCPura के कूपे वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.35 करोड़ रखी गई है.

नई दिल्‍ली. सुपरकार के शौकीनों के लिए भारत की सड़कों पर रफ्तार और स्टाइल का एक नया अजूबा उतर चुका है. इटली की मशहूर लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता मेसेराटी (Maserati) ने अपनी 2027 Maserati MCPura रेंज को भारतीय बाजार में उतार दिया है. 320 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार वाली यह कार धूप पड़ते ही रंग बदलकर इंद्रधनुष जैसे रंगों में चमकने लगती है.

इसकी वजह है एआई एक्‍वा रैनबो कलर पेंट स्कीम. खुले आसमान के नीचे जब इस कार पर सूरज की रोशनी पड़ती है, तो इसका बाहरी शेड रोशनी के एंगल के साथ बदलता है और कई रंगों वाला सतरंगी (Rainbow) इफेक्ट बिखेरता है. कूपे वेरिएंट में यह पेंट प्रीमियम मैट फिनिश के साथ दिया गया है, जबकि इसके कन्वर्टिबल (Cielo) वेरिएंट में यह शानदार ग्लॉस फिनिश के साथ चमकता है.

पलक झपकते ही 100 पार, 320 Km/h की तूफानी स्पीड

2027 Maserati MCPura के अंदर 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो Nettuno V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह पावरफुल इंजन 630 हॉर्सपावर की ताकत और 720 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करता है. 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस यह कार महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा है.

कीमत 4.35 करोड़ से शुरू

कीमत की बात करें तो मैसेराटी MCPura के कूपे वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.35 करोड़ रखी गई है, जबकि इसके कन्वर्टिबल वेरिएंट MCPura Cielo की कीमत ₹5.20 करोड़ है. पिछले मॉडल की तुलना में कूपे 23 लाख और Cielo 8 लाख रुपये महंगा हुआ है.



Source link