पब्लिसिटी स्टंट थी ब्रेकअप की अफवाह? 1 दिन बाद जिया शंकर ने मंगेतर को फिर किया फॉलो, मनाई हेलोवीन पार्टी

पब्लिसिटी स्टंट थी ब्रेकअप की अफवाह? 1 दिन बाद जिया शंकर ने मंगेतर को फिर किया फॉलो, मनाई हेलोवीन पार्टी


Last Updated:

Jiya Shankar Trolled: ब्रेकअप की खबरों के बीच जिया शंकर ने फिर किया मंगेतर करण धनक को फॉलो, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें. कपल को साथ देख खुश हुए फैंस, लेकिन एक्ट्रेस के इस अंदाज पर उठे सवाल. ट्रोलर्स ने बोले- क्या ब्रेकअप की खबरें महज पब्लिसिटी स्टंट थीं?

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस OTT 2’ फेम जिया शंकर पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस और उनके मंगेतर करण धनक के रिश्ते में अनबन की खबरें लगातार सामने आ रही थीं. सोशल मीडिया पर जिया की कुछ पोस्ट और करण को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद दोनों के ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि, जिया ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी, लेकिन उनके बयान से यह साफ नहीं हो पाया था कि दोनों का रिश्ता खत्म हुआ है या नहीं. अब एक्ट्रेस ने करण के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है. इसके बाद उनके फैंस काफी खुश हैं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.

जिया शंकर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंगेतर करण धनक के साथ एक तस्वीर शेयर की. इसमें दोनों ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के किरदारों से इंस्पायर्ड हैलोवीन कॉस्ट्यूम में नजर आए. तस्वीर में कपल एक साथ पोज देता दिख रहा है. दोनों का अंदाज काफी रोमांटिक लग रहा है.

इस तस्वीर के सामने आने के बाद जिया और करण के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं ने फिर से सबका ध्यान खींचा. इतना ही नहीं, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को दोबारा फॉलो भी कर लिया है. ऐसे में फैंस को लग रहा है कि उनके बीच सबकुछ ठीक हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इससे पहले 31 अक्टूबर को जिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट किया था. उन्होंने लिखा था कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हाल ही में जो बातें कही जा रही हैं, वे उनकी ओर से शेयर की गई जानकारी से काफी आगे निकल गई हैं.

एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की थी कि उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें न लगाएं और न ही अफवाहें फैलाएं. उन्होंने कहा था कि कुछ चीजें पर्सनल होती हैं और सभी को उनका सम्मान करना चाहिए. जिया ने यह भी कहा था कि अगर लोग उनकी इस बात को समझेंगे तो वह इसे बहुत एप्रीशीएट करेंगी.

हालांकि, इस पोस्ट में जिया ने करण से ब्रेकअप की खबरों को सीधे तौर पर गलत नहीं बताया था. उन्होंने न तो अलग होने की पुष्टि की थी और न ही यह कहा था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है. इसी वजह से फैंस के मन में सवाल बने हुए थे. कुछ लोगों को लग रहा था कि जिया को अपनी पर्सनल लाइफ के लिए थोड़ा समय चाहिए और लगातार हो रही चर्चाओं से वह परेशान हैं.

अब करण के साथ तस्वीर शेयर करने के बाद जिया के फैंस काफी खुश हैं. उन्हें लग रहा है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक है. वहीं, कुछ यूजर्स को यह बात पसंद नहीं आई. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. उनका कहना है कि पहले ब्रेकअप की खबरें चर्चा में आईं और अब साथ में तस्वीर शेयर कर दी गई है.

 जिया ने अभी तक इन कमेंट्स और पब्लिसिटी स्टंट वाले आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ऐसे में उनके रिश्ते की असल स्थिति को लेकर एक्ट्रेस की तरफ से कोई साफ बयान सामने नहीं आया है. ता दें कि जिया शंकर ने अगस्त 2026 में करण धनक के साथ सगाई की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रपोजल की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी थी. करण अमेरिका में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं. सगाई की खबर सामने आने से पहले वह जिया की पब्लिक लाइफ से काफी दूर थे. अब दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी नई तस्वीर ने एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच लिया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link