टेस्ट मैच में 5 टीमों के नाम सबसे ज्यादा छक्कों का महारिकॉर्ड… 8 साल से अटूट है व‍िश्‍व कीर्तिमान

टेस्ट मैच में 5 टीमों के नाम सबसे ज्यादा छक्कों का महारिकॉर्ड… 8 साल से अटूट है व‍िश्‍व कीर्तिमान


होमखेलक्रिकेट

टेस्ट मैच में 5 टीमों के नाम सबसे ज्यादा छक्कों का महारिकॉर्ड

Last Updated:

5 test Most sixes in a match: टेस्ट क्रिकेट को धीमा और क्लासिकल खेल माना जाता है. लेकिन बल्लेबाजों ने लंबे छक्के लगाकर इसे टी20 जैसा रोमांचक बना दिया है. विशाखापत्तनम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगे थे. जो वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड आज भी कायम है. इसके अलावा शारजाह, राजकोट, बर्मिंघम और गॉल के ऐतिहासिक मुकाबलों में भी छक्कों की बरसात हुई. पांच टेस्‍ट मैच में ज‍िसमें खूब छक्‍कों की बौछार हुई.

Zoom

इन पांच टेस्‍ट मैचों में लगे सबसे ज्‍यादा छक्‍के.

नई द‍िल्‍ली. टेस्ट क्रिकेट को भले ही धीमे और क्लासिकल खेल के रूप में देखा जाता हो, लेकिन जब बात लंबे-लंबे छक्के लगाने की आती है, तो कई मुकाबलों में बल्लेबाजों ने इस फॉर्मेट को भी टी20 की तरह रोमांचक बना दिया है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोमांचक आंकड़ों और मुकाबलों से भरा पड़ा है.

इस ल‍िस्‍ट में सबसे ऊपर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 अक्टूबर 2019 को विशाखापत्तनम में खेला गया मुकाबला आता है. इस ऐतिहासिक संघर्ष में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 171 चौके और 37 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस मैच में अकेले भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और अंततः मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. इस टेस्‍ट मैच में रोह‍ित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने बड़ी पारी खेलकर खूब वाहवाही लूटी थी.

इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के नाम दर्ज था. 26 नवंबर 2014 को शारजाह के मैदान पर दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी. इस रोमांचक मैच में कुल 144 चौके और 35 छक्के लगे थे, और अंत में मुकाबला न्यूजीलैंड के पक्ष में गया था. छक्कों की बारिश के मामले में भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में 15 फरवरी 2024 को खेला गया टेस्ट मैच भी किसी से पीछे नहीं था. इस मैदान पर दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने अपने जौहर दिखाते हुए कुल 140 चौके और 33 छक्के जड़े और अंततः भारतीय टीम ने इस मुकाबले को अपने नाम किया.

बर्मिंघम टेस्ट में दिखा हाई-स्कोरिंग रोमांच
इसके बाद, बर्मिंघम के मैदान पर 2 जुलाई 2025 को इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया टेस्ट मैच भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया, जहां दोनों टीमों ने मिलकर कुल 190 चौके और 30 छक्के लगाए और इस हाई-स्कोरिंग व रोमांचक मैच की विजेता भारतीय टीम बनी.

श्रीलंका और आयरलैंड का गॉल टेस्ट मुकाबला
वहीं, गॉल के मैदान पर 24 अप्रैल 2023 को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच हुए टेस्ट मैच में भी चौके-छक्कों की बरसात हुई. इस मैच में कुल 147 चौके और 28 छक्के लगे, और शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका ने इस मुकाबले को जीत लिया. टेस्ट इतिहास के इन मुकाबलों ने साबित कर दिया कि पारंपरिक लाल गेंद के खेल में भी विस्फोटक बल्लेबाजी का जादू सिर चढ़कर बोल सकता है.



Source link