Last Updated:
अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ते. वह अक्सर जलसा के बाहर आकर फैंस से मिलते हैं. लेकिन टाइगर श्रॉफ पर हुए अटैक के बाद से बिग बी की सुरक्षा को भी काफी बढ़ा दिया गया है. हाल में अमिताभ बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वह बड़े ही खुशहाल तरीके से फैंस के साथ मिलते नजर आ रहे हैं. लेकिन इस दौरान वह बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े नजर आए.उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
अमिताभ बच्चन का वायरल वीडियो
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह मुंबई स्थित अपने बंगले के बाहर नजर आ रहे हैं. टाइगर श्रॉफ के अटैक के बाद जब से स्टार्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उसके बाद पहली बार बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मिले हैं.बिग बी इस दौरान काफी सुरक्षा के बीच नजर आए, वीडियो में वह बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं.
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने फैंस से अपने घर जलसा के बाहर मिलने आते हैं. लेकिन इस बार जब वह जलसा’ के बाहर फैंस का अभिवादन करने पहुंचे अमिताभ के इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा के इंतजाम देखने को मिले. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे.
बुलेटप्रूफ शीशे में नजर आए अमिताभ बच्चन
बिग बी के फैंस हुए एक्साइटेड
(फोटो साभार :instagram@instantbollywood)
बम की धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
गौरतलब है कि बॉलीवुड स्टार्स की सिक्योरिटी को काफी बढ़ा दिया गया है. लिहाजा अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में किसी तरह की चूंक न हो इसलिए उन्होंने फैंस से मिलते हुए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे. यह सब सख्ती बम की धमकी से जुड़ा ईमेल मिलने के बाद की गई है. 23 अक्टूबर को मुंबई पुलिस को इस ईमेल की जानकारी मिली थी. यह कथित तौर पर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को भेजा गया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी.
बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने स्वास्थ्य को लेकर भी अपडेट दिया था. उन्होंने बताया था कि उन्हें अभी और आराम करने की जरूरत है. डॉक्टरों ने उन्हें रिकवरी की सलाह दी थी, जिसकी वजह से उन्होंने कुछ समय सोशल मीडिया से भी दूरी बना रखी थी.उन्होंने अपने टम्बलर ब्लॉग पर लिखा था कि उन्हें अभी और आराम करने की जरूरत है.