Last Updated:
Bulandshahr Pontoon bridge : बुलंदशहर और अमरोहा को जोड़ने वाले पैंटून पुल बनाने का कार्य शुरू हो चुका है. इसे अवंतिका देवी स्थित गंगा घाट से बनाया जा रहा है. मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं. पुल में मजबूत लोहे के चैनल और प्लेट लगाए जा रहे हैं.
अमरोहा-बुलंदशहर के बीच गंगा नदी पर बनेगा पुल, जिससे लोगों की 30 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी. (एआई से बनाई गई तस्वीर)
Bulandshahr-Amroha Gaga Bridge: बुलंदशहर और अमरोहा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. गंगा नदी पर पैंटून पुल बनाया जा रहा है. इस पुल का लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे थे. इसके निर्माण से कम से कम 30 किलोमीटर की दूरी और डेढ़ घंटे की समय की बचत हो जाएगी.
फिलहाल इस इलाके के लोग गंगा नदी पार करने के लिए 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर कर रहे है. इसके बनने से समय की बचत होगी. इसके शुरू होने के बाद हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. किसानों, छात्रों और मरीजों का सफर आसान होगा और क्षेत्र में व्यापार व विकास को भी नई गति मिलेगी.
दो दर्जन गांव के लिए जीवनदान
बताया गया कि इस पुल का निर्माण बुलंदशहर के अहार स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट के पास किया जाएगा. ताकि, गंगा पार जाने के लिए 30 किलोमीटर का अतिरिक्त नहीं चलना पड़े. लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इसका निर्माण आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए कराया जा रहा है.ताकि, मेले में आने आके श्रद्धालुओं को भी राहत मिल सके. बताया गया कि यह पुल दोनों जिलों के सैकड़ों गांव के लोगों के लिए जीवनदान है.
नदी पार करने के लिए 30 किमी का दूरी तय करते है लोग
गांव के लोग इसी पुल का इस्तेमाल करके गंगा पार करते है. बाढ़ के वक्त पैंटून पुल के पीपों को हटा दिया जाता है. बाढ़ थमने और नदी का पानी घटने पर दुबारा इसे चालू कराया जाता है. इसके बंद रहने से लोगों को अतिरिक्त लंबा सफर तय करना पड़ता है। वे लोगकरीब 30 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करके नदी के पार पहुंचते है. वही, श्रद्धालुओं को अवंतिका देवी दर्शन में कठिनाई आती है.
मेले में पहुंचते है हजारों लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा पर अवंतिका देवी मंदिर में विशाल मेले लगता है. इस मेले में बुलंदशहर-अमरोहा समेत अन्य जिलों के हजारों लोग पहुंचते है. पैंटून पुल बनने से काफी फायदा होगा. हालांकि, इस बार पुल का निर्माण दूसरे स्थान पर कराया जा रहा है. पहले पैंटून पुल मंदिर के पास होती थी, लेकिन अब यह पुल करीब डेढ़ किलोमीटर दूर निर्माण होगा. लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पुनीत कुमार का कहना है कि पैंटून पुल का निर्माण कराया जा रहा है. ये नया पुल अवंतिका देवी गंगा घाट के पास बनेगी.