upessc primary teacher recruitment 2026 application deadline extended for 12405 assistant teacher posts

upessc primary teacher recruitment 2026 application deadline extended for 12405 assistant teacher posts


Last Updated:

UPESSC Primary Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में निकली सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब उम्मीदवार 4 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. यह फैसला हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है.

Zoom

UP Jobs : लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी.

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत सहायक अध्यापक (प्राथमिक, शहरी क्षेत्र), बेसिक शिक्षा विभाग तथा सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्रारंभिक (आंशिक सहायता प्राप्त) माध्यमिक शिक्षा विभाग के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं, आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 7 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है.

आयोग की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति में इस संबंध में जानकारी दी गई है. यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के 24 अक्टूबर 2026 के आदेश तथा उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-5 के 27 अक्टूबर 2026 के पत्र के अनुपालन में लिया गया है.

अभ्यर्थी इन तारीखों का रखें ध्यान

– आवेदन की अंतिम तिथि: 4 नवंबर 2026
– आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 7 नवंबर 2026
– लिखित परीक्षा की तारीख: 3 और 4 दिसंबर 2026

बीएड और बीएलएड अभ्यर्थियों को भी मौका

आयोग की विज्ञप्ति के मुताबिक, याचिका संख्या A No.-16588/2026 में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को पारित आदेश और शासन के निर्देशों के आधार पर सहायक अध्यापक भर्ती के लिए निर्धारित अर्हताओं में बदलाव किया गया है.

माध्यमिक शिक्षा विभाग की निर्धारित अर्हताओं में भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से चार वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बीएलएड) की अर्हता को शामिल करने पर सहमति दी गई है. इसके साथ ही बीएड (B.Ed) और बीएलएड (B.El.Ed) की अर्हताओं को भी सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) पद की पात्रता में शामिल कर लिया गया है.

3 और 4 दिसंबर को ही होगी लिखित परीक्षा

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने और पात्रता संबंधी बदलावों के बावजूद भर्ती की लिखित परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

विज्ञप्ति के अनुसार, सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ परीक्षा की तैयारी पर भी ध्यान देना होगा.



Source link