New Expressway : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से पहुंचेंगे सीधे महाकाल के दरबार, उज्जैन के लिए बन रहा नया रास्ता

New Expressway : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से पहुंचेंगे सीधे महाकाल के दरबार, उज्जैन के लिए बन रहा नया रास्ता


Last Updated:

New Expressway : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को उज्जैन से जोड़ने के लिए 136 किलोमीटर लंबे ग्रीन एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू किया था. इसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और इसे साल 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले तैयार करने की योजना है. अभी इसे 4 लेन का बनाया जा रहा है, जो भविष्य में 6 लेन तक विस्तार हो सकता है.

Zoom

एनएचएआई ने 2028 के कुंभ मेले से पहले उज्जैन-गरोठ हाईवे बनाने की तैयारी कर ली है.

नई दिल्ली. दिल्ली से मुंबई तक बन रहा देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे अब सीधे महाकाल के दरबार तक जाएगा. इसके लिए एक्सप्रेसवे से एक लिंक ई-वे सड़क उज्जैन तक बनाई जा रही है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उज्जैन-गरोठ सेक्शन बनाने का काम शुरू कर दिया है और इसका काम काफी हद तक पूरा भी हो चुका है. NH-752D नाम से बन रहा यह लिंक एक्सप्रेसवे करीब 136 किलोमीटर लंबा होगा और 4 लेन का बनाया जा रहा है. यह रास्ता उज्जैन को सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा.

इस लिंक एक्सप्रेसवे की शुरुआत मध्य प्रदेश के उज्जैन से होती है और मंदसौर जिले के गरोठ में जाकर खत्म होती है. इसकी कुल लंबाई करीब 136 किलोमीटर है, जिसे 4 लेन का बनाया जा रहा है. एनएचएआई ने इस पर करीब 2,600 करोड़ रुपये का खर्चा आने का अनुमान लगाया है. गरोठ के पास यह लिंक ई-वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, ताकि दोनों तरफ से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए महाकाल के दर्शन करना आसान हो जाए. एनएचएआई ने बताया है कि इसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

2028 के कुंभ से पहले होगा शुरू
एनएचएआई की तैयारी है कि साल 2028 में उज्जैन में होने वाले सिम्हस्त कुंभ मेले से पहले इस सेक्शन को शुरू कर दिया जाए, ताकि दिल्ली और गुजरात-मुंबई से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाकाल तक पहुंचना आसान हो जाए. इस ई-वे के तैयार होने से अहमदाबाद से उज्जैन तक जाने का समय करीब 6 घंटे तक कम हो जाएगा. अभी इस दूरी को तय करने में करीब 10 घंटे का समय लगता है. उज्जैन से चलकर यह रास्ता करीब 8 जिलों को जोड़ेगा और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक सीधी कनेक्टिविटी देगा.

लिंक ई-वे से क्या फायदा होगा
एनएचएआई का कहना है कि इस लिंक एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद मध्य प्रदेश सीधे दिल्ली और मुंबई व गुजरात से जुड़ जाएगा. कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को राहत मिलने के साथ ही यह रास्ता क्षेत्र में कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा भी देगा. इस लिंक ई-वे के जरिये मध्य प्रदेश से गुजरात और महाराष्ट्र तक पहुंचना आसान होगा और तीनों राज्यों के बीच आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स में तेजी आएगी.

मालवा क्षेत्र को मिलेगी कनेक्टिवटी
उज्जैन-गरोठ लिंक ई-वे से मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को नई कनेक्टिविटी मिल जाएगी. अभी इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से उतना अवसर नहीं मिला है. लेकिन, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ाव होने के बाद यहां औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. यह रास्ता पर्यटन को बढ़ावा के साथ उद्योगों के लिए भी नया अवसर लेकर आएगा. एनएचएआई का मानना है कि मालवा क्षेत्र में सिर्फ धार्मिक पर्यटन ही नहीं, औद्योगिक गतिविधियों के लिए भी काफी अवसर हैं.



Source link