Jaipur News: जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत, छठी मंजिल से लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

Jaipur News: जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत, छठी मंजिल से लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस


Last Updated:

Jaipur Poornima University Female Student Death: जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में सुबह एक छात्रा की छठी मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. छात्रा के गिरते ही परिसर में हड़कंप मच गया. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया और शिवदासपुरा थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद एहतियातन विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई. फिलहाल छात्रा की पहचान और छठी मंजिल से गिरने के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Zoom

जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह एक छात्रा ने छठी मंजिल कुदकर दे दी जान

जयपुर. राजधानी जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी से सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे परिसर में हड़कंप मचा दिया. यहां एक छात्रा छठी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. अचानक हुई इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन सक्रिय हुआ और घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र खाली करवाया गया. इसके बाद शिवदासपुरा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी.

फिलहाल छात्रा की पहचान और उसकी मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा किन परिस्थितियों में छठी मंजिल से नीचे गिरी. शुरुआती स्तर पर घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्रा के साथ आखिर हुआ क्या था.

सुबह करीब 10 बजे हुई घटना

बताया जा रहा है कि पूर्णिमा यूनिवर्सिटी परिसर में सुबह करीब 10 बजे छात्रा छठी मंजिल से छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई. हालांकि, छात्रा किन परिस्थितियों में छठी मंजिल से नीचे गिरी, इसकी जानकारी सामने अभी नहीं आई है. घटना की सूचना मिलने पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू की. फिलहाल छात्रा की पहचान और उसकी मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

एहतियातन खाली कराया गया घटनास्थल

छात्रा की मौत के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र खाली करा दिया. परिसर में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए एहतियाती कदम उठाए गए. घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की छुट्टी भी कर दी. इससे परिसर में सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुई. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा छठी मंजिल से किन परिस्थितियों में नीचे गिरी. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.



Source link