Last Updated:
Mecca Pact News: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब और तुर्की के साथ हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि समझौते में दूसरे देशों के शामिल होने पर कोई रोक नहीं है. उन्होंने ईरान के संभावित शामिल होने का रास्ता भी खुला बताया.
अहमद शरीफ. (Reuters)
Pakistan Islamic Nato: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है. ऐसे माहौल में पाकिस्तान ने सऊदी अरब और तुर्की के साथ किए गए अपने मक्का संयुक्त रक्षा समझौते को लेकर नई महत्वकांक्षा जाहिर की है. पाकिस्तान इसे नाटो की तर्ज पर एक बड़ा इस्लामिक नाटो बनाना चाहता है. पाकिस्तान का कहना है कि इस समझौते में दूसरे देशों के शामिल होने पर कोई रोक नहीं है. यानी अगर ईरान जैसे देश भी इसके मकसद से सहमत हैं, तो उनके लिए भी इसमें शामिल होने का रास्ता खुला है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार को रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में यह बात कही. उनसे पूछा गया था कि क्या ईरान भी इस रक्षा समझौते का हिस्सा बन सकता है? इस पर उन्होंने कहा कि समझौते में किसी दूसरे देश के शामिल होने पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है.
चौधरी ने कहा, ‘अगर आप मक्का समझौते को ध्यान से पढ़ें, तो इसमें किसी के शामिल होने या न होने पर कोई रोक नहीं है. सामूहिक सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति की साझा सोच रखने वाले किसी भी देश का स्वागत है.’ हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि समझौते का दायरा बढ़ाने का फैसला पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के राजनीतिक नेतृत्व को ही करना होगा.
Pakistan Army Spox. Lt Gen Ahmed Sharif Chaudhry:
If you carefully read the Mecca Agreement, there is no bar on anybody joining or not joining.
Anyone who has a shared vision of collective deterrence and regional peace, why not? Everyone is most welcome. https://t.co/Za46fdXhbP