Earthquake News Today : भारत में आधी रात को कांपी धरती, 2 बार आया भूकंप, इन 4 देशों में भी जलजला ने मचाया हड़कंप

Earthquake News Today : भारत में आधी रात को कांपी धरती, 2 बार आया भूकंप, इन 4 देशों में भी जलजला ने मचाया हड़कंप


होमताजा खबरदेश

भारत में आधी रात को कांपी धरती, 2 बार आया भूकंप, इन 4 देशों में भी मची खलबली

Last Updated:

Earthquake News: भारत के महाराष्ट्र स्थित पालघर जिले में शनिवार आधी रात को दो बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए. पहला भूकंप रात 12:54 बजे 3.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा झटका रात 1:30 बजे 2.1 तीव्रता का रहा. इसके अलावा अफगानिस्तान और तिब्बत में 4.0 तीव्रता, म्यांमार में 3.3 और बांग्लादेश में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के आंकड़ों के मुताबिक, 31 अक्टूबर की सुबह तक इन इलाकों में कुल छह भूकंप दर्ज किए गए.

Zoom

रातभर कांपती रही धरती, भारत से अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके, जानें कहां कितनी रही तीव्रता (सांकेतिक तस्वीर)

Earthquake Today News: भारत में आज यानी शनिवार को भूकंप आया. महाराष्ट्र में शनिवार की आधी रात को धरती दो बार कांप उठी. जी हां, महाराष्ट्र के पालघर जिले में कुछ ही देर के अंतराल पर दो भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के आंकड़ों के मुताबिक, पहला भूकंप रात 12 बजकर 54 मिनट पर आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई. इसके बाद रात 1 बजकर 30 मिनट पर एक बार फिर धरती हिली. इस दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.1 रही. दोनों भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के पालघर में था.

भारत में आए इन दो भूकंपों के अलावा अफगानिस्तान, तिब्बत, म्यांमार और बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए. यानी कुछ ही घंटों के भीतर एशिया के अलग-अलग हिस्सों में धरती हिली. हालांकि, इन सभी जगहों पर दर्ज भूकंप की तीव्रता अलग-अलग रही. राहत की बात यह है कि महाराष्ट्र में समेत अन्य देशों में आए भूकंप में अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

महाराष्ट्र के पालघर में दो बार आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर में पहला भूकंप 31 अक्टूबर 2026 को रात 12 बजकर 54 मिनट 45 सेकंड पर आया. इसकी तीव्रता 3.2 थी और भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 7 किलोमीटर की गहराई में था. इसके करीब 36 मिनट बाद पालघर में दूसरा भूकंप आया. यह रात 1 बजकर 30 मिनट 42 सेकंड पर दर्ज किया गया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.1 थी. इस भूकंप का केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर की गहराई में था. इस तरह महाराष्ट्र के पालघर जिले में करीब आधे घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए. दोनों की तीव्रता 4 से कम थी.

अफगानिस्तान और तिब्बत में भी हिली धरती

भारत के अलावा अफगानिस्तान और चीन के तिब्बत क्षेत्र में भी भूकंप दर्ज किए गए. अफगानिस्तान में आज यानी शनिवार सुबह 3 बजकर 48 मिनट 15 सेकंड पर भूकंप आया. इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई. हालांकि, इसकी गहराई जमीन से करीब 197 किलोमीटर नीचे थी. इसके कुछ ही मिनट बाद सुबह 3 बजकर 55 मिनट 14 सेकंड पर तिब्बत क्षेत्र में भी धरती कांपी. यहां भूकंप की तीव्रता 4.0 रही. इसका केंद्र जमीन से करीब 15 किलोमीटर की गहराई में था. इस लिहाज से अफगानिस्तान और तिब्बत में दर्ज भूकंप की तीव्रता पालघर में आए दोनों झटकों से ज्यादा रही.

म्यांमार और बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके

भूकंप का सिलसिला यहीं नहीं थमा. सुबह 4 बजकर 7 मिनट 55 सेकंड पर म्यांमार में भी धरती हिली. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के आंकड़ों के अनुसार, यहां भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई. इसका केंद्र जमीन से करीब 108 किलोमीटर नीचे था. इसके बाद सुबह 6 बजे बांग्लादेश में भी भूकंप दर्ज किया गया. इसकी तीव्रता 3.4 थी और इसका केंद्र जमीन से करीब 25 किलोमीटर की गहराई में था.



Source link