Dhanteras Vastu : सैलरी आते ही खाली हो जाती है जेब, नहीं टिकता पैसा? धनतेरस के दिन करें ये काम

Dhanteras Vastu : सैलरी आते ही खाली हो जाती है जेब, नहीं टिकता पैसा? धनतेरस के दिन करें ये काम


होमताजा खबरधर्म

सैलरी आते ही खाली हो जाती है जेब, नहीं टिकता पैसा? धनतेरस के दिन करें ये काम

Last Updated:

Dhanteras Vastu Tips : धनतेरस का दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि घर में पैसा तो आता है, लेकिन जल्दी खर्च हो जाता है और महीने के आखिर तक जेब खाली हो जाती है. क्या आपके साथ भी यही हो रहा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. धनतेरस के दिन कुछ उपाय करने से ये परेशानी चुटकियों में दूर हो जाएगी. ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय लोकल 18 से बताते हैं कि धनतेरस पर अगर घर में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए और सही तरीके से पूजा-पाठ किया जाए, तो मां लक्ष्मी खुश हो जाती हैं.

ऋषिकेश. कई बार ऐसा होता है कि घर में पैसा तो आता है, लेकिन किसी न किसी वजह से जल्दी खर्च हो जाता है और महीने के आखिर तक जेब खाली हो जाती है. ऐसे में लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. हिंदू धर्म में धनतेरस का दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ आसान उपाय करने से घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं. लोकल 18 से ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय बताते हैं कि धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी कई चीजों की खरीदारी करते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस दिन नई चीजें घर लाने से सुख-समृद्धि आती है. लेकिन धनतेरस पर खरीदारी के साथ-साथ कुछ वास्तु उपाय करना भी शुभ है. घर में रखी चीजों और उनकी सही दिशा का भी आर्थिक स्थिति पर काफी असर पड़ता है. अगर घर में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए और सही तरीके से पूजा-पाठ किया जाए, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी कृपा बनी रहती है.

पीली कौड़ियां

अखिलेश पांडेय बताते हैं कि सबसे पहले धनतेरस के दिन घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर रखें और सच्चे मन से पूजा पूजा पाठ करें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना गया है. ऐसा करने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और धन की बरकत होती है. इसके अलावा रात में मां लक्ष्मी की पूजा के समय पीली कौड़ियां चढ़ाएं. पूजा के बाद इन्हें अपनी तिजोरी या जहां आप पैसे रखते हैं, वहां पर रख दें. ऐसा करने से भी घर में बरकत बनी रहती है.

अखिलेश पांडेय के मुताबिक, धनतेरस की शाम को घर के मेन दरवाजे और आंगन में दीपक जलाने के साथ टोटल 13 घी के दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है. पूजा में एकाक्षी नारियल रखकर मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना करें. भगवान गणेश की मूर्ति के नीचे एक सिक्का रखकर मन ही मन अपनी इच्छा बोलें और गणेश जी से उसे पूरा करने की प्रार्थना करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये उपाय करने से घर में सकारात्मकता आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ धन-समृद्धि बनी रहती है.



Source link