Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! बनेगा हर बिगड़ा काम

Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! बनेगा हर बिगड़ा काम


होमताजा खबरधर्म

ग्रहों के राजकुमार बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश, इन लोगों की चमकेगी किस्मत

Last Updated:

Budh Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध ग्रह दिवाली से पहले स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे. बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से तीन राशियों के जातकों को लाभ मिलने, करियर में तरक्की और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल सकते हैं.

उज्जैन. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह नवंबर की शुरुआत में नक्षत्र परिवर्तन करते हुए स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वर्तमान में बुध तुला राशि के विशाखा नक्षत्र में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं. बुध को बुद्धि, शिक्षा, व्यापार, वाणी और मान-सम्मान का कारक माना जाता है. ऐसे में उनके नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस बदलाव से तीन राशि के जातकों के लिए तरक्की और आर्थिक लाभ के नए अवसर बन सकते हैं. आइए जानते हैं, इस परिवर्तन के आधार पर किन राशियों को इसका फायदा मिल सकता है.

कब बदलेंगे बुध अपनी चाल
वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 3 नवंबर को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर वक्री अवस्था में पुन: स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 25 नवंबर तक रहेंगे. इसके बाद फिर से विशाखा में प्रवेश कर जाएंगे. इस अवधि में बुध तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे.

तीन राशियों को होगा लाभ
वृषभ– बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. इस दौरान आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने और आय में सुधार होने की संभावना है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कला, संगीत, साहित्य और अभिनय से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है.

मिथुन– इस राशि के जातकों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने के साथ आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. आपकी वाणी और तर्कशक्ति नौकरी में सफलता दिला सकती है. व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर या नया क्लाइंट मिलने के योग हैं. निवेश से लाभ संभव है, लेकिन जल्दबाजी से बचें. विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

धनु– बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर इस राशि के जातकों के लिए तरक्की और खुशियों के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा. अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है. कारोबारियों के लिए निवेश लाभदायक साबित हो सकता है. वहीं, पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे और मन प्रसन्न रहेगा.



Source link