55 सालों का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में कानपुर में हो गई हद पार बारिश, 32 KM/H की रफ्तार से चलीं हवा

55 सालों का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में कानपुर में हो गई हद पार बारिश, 32 KM/H की रफ्तार से चलीं हवा


Last Updated:

Kanpur Rain Record: कानपुर में पिछले 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है. रातभर हुई बारिश के बाद सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश हो रही है चक्रवात अर्नब के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है.

Zoom

कानपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश.

कानपुर: कानपुर में मौसम ने करवट ली है जहां एक और तापमान में गिरावट आई है तो वहीं बारिश से शहर वासियों ने राहत की सांस जरूर ली है. इस बारिश ने 55 सालों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. जहां एक और बारिश की बात की जाए तो 24 घंटे में 12 मिलीमीटर से ज्यादा पानी बरसा. वहीं हवाओं ने भी अपने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया. हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली है.

इन हवाओं ने 1971 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने कहा कि अभी आने वाले 24 से 36 घंटे तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. बादल बने रहेंगे. कहीं बूंदाबांदी और कहीं तेज बारिश होगी.

कानपुर में पिछले 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है. रातभर हुई बारिश के बाद सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश हो रही है. चक्रवात अर्नब के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. बारिश के चलते एक ही दिन में अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. मौसम के इस बदलाव को अक्टूबर के आखिरी दिनों में 54 साल बाद बड़ी गिरावट बताया जा रहा है.

शहर और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश और बूंदाबांदी हुई. इस दौरान करीब 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. तेज हवाओं के चलते लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा है.बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया. अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. यानी एक ही दिन में तापमान में 7.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी दिनों में इतनी बड़ी गिरावट 1971 के बाद पहली बार देखने को मिली है. बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है. खेतों में कटी धान की फसल भीगने से नुकसान का खतरा है, वहीं आलू और चने की बुवाई करने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.मौसम के पूर्वानुमान 2 नवंबर से मौसम साफ होने के आसार हैं.



Source link