‘वो मेरे गुरु और गॉडफादर थे, संजय गुप्ता के घर पहुंचकर फूट-फूटकर रोए मिलाप जावेरी, VIDEO देख भर आएंगी आंखें

‘वो मेरे गुरु और गॉडफादर थे, संजय गुप्ता के घर पहुंचकर फूट-फूटकर रोए मिलाप जावेरी, VIDEO देख भर आएंगी आंखें


Last Updated:

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. उनके साथ लंबे समय तक काम करने वाले अभिनेता संजय दत्त से लेकर सुनील शेट्टी, अनुपम खेर, म्यूजिक कंपोजर और सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किए. इस बीच, लेखक मिलाप जावेरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह संजय गुप्ता के घर पहुंचकर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. मिलाप ने भावुक होते हुए संजय को अपना गुरु बताया और कहा कि उनके करियर को बनाने में फिल्ममेकर का बहुत बड़ा योगदान था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल हो रहा मिलाप का वीडियो

नई दिल्ली. बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से उनके करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के लोग गहरे सदमे में हैं. लोग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं. कई लोग तो उनके घर पहुंच रहे हैं. इस बीच लेखक मिलाप जावेरी का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में वह संजय गुप्ता के घर पहुंचकर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. मिलाप ने भावुक होते हुए संजय को अपना गुरु बताया.

संजय गुप्ता का गम जाने माने लेखक मिलाप जावेरी सह नहीं पा रहे हैं. उनके करियर को बनाने में फिल्ममेकर का बहुत बड़ा योगदान था. उन्होंने ही फिल्म ‘कांटे’ के जरिए मिलाप को पहला मौका दिया था.अब वायरल हो रहे इस वीडियो में फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं.उन्होंने संजय के साथ कई फिल्मों में काम किया था. उनके निधन का दुख मिलाप सह नहीं पा रहे हैं.

संजय गुप्ता को याद कर भावुक हुए मिलाप जावेरी

संजय गुप्ता के निधन की खबर ने इंडस्ट्री के लोगों को निराश कर दिया है. लोग अपनी पोस्ट पर उनके जाने का दुख जाहिर कर रहे हैं. खुद उनके करीबी मिलाप जावेरी संजय के घर पहुंच गैं.. इस दौरान वह खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मिलाप काफी इमोशनल होते नजर आ रहे हैं. CNN-News18 के शोशा से बातचीत के दौरान भी वह संजय गुप्ता को याद करते हुए रो पड़े. अब उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है,ज जिसमें वह फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं.

संजय गुप्ता को बताया अपना गॉडफादर

मिलाप जावेरी ने सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा. उन्होंने उन्हें अपना गुरु, गॉडफादर, पिता, भाई और दोस्त बताया. मिलाप ने याद किया कि जब वह महज 21 साल के थे, तब संजय ने उन्हें जिंदगी की कई अहम बातें सिखाईं. उन्होंने यह भी कहा कि संजय ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहला बड़ा मौका दिया और जब भी उनका करियर मुश्किल दौर से गुजरा, संजय ने उन्हें काम देकर सहारा दिया. मिलाप के मुताबिक, संजय गुप्ता ने सिर्फ उन्हें काम ही नहीं दिया, बल्कि उन पर भरोसा भी जताया. यही वजह है कि उनके लिए संजय का जाना एक निजी नुकसान जैसा है. मिलाप ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके गुरु इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने संजय के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा कि वह उन्हें हमेशा याद रखेंगे.

बता दें कि संजय गुप्ता ने अपने करियर में एक्शन, अपराध और मुंबई की अंडरवर्ल्ड की दुनिया को खास अंदाज में दिखाया जाता था. संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी भी काफी मशहूर रही. दोनों ने ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. साल 2013 में आई ‘शूटआउट एट वडाला’ भी उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल रही.



Source link