भाई जगन के इनकार के बाद वाईएस शर्मिला का बड़ा फैसला, बेटी की शादी अब दूसरी जगह होगी

भाई जगन के इनकार के बाद वाईएस शर्मिला का बड़ा फैसला, बेटी की शादी अब दूसरी जगह होगी


होमताजा खबरदेश

जगन के इनकार के बाद बहन शर्मिला का बड़ा फैसला, बेटी की शादी दूसरी जगह

Last Updated:

Jagan-Sharmila Dispute : आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष वाईएस शर्मिला अपनी बेटी की शादी बेंगलुरु के येलहंका पैलेस में अब नहीं करेंगी. भाई और पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने सुरक्षा कारणों से येलहंका पैलेस देने से इंकार करने के बाद शर्मिला ने बड़ा बयान दिया है. हालांकि, वह पिता की संपत्ति में हक से इंकार नहीं किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमरावती. कांग्रेस की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके भाई वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा ‘येलहंका पैलेस’ देने से इनकार किये जाने के बाद उन्होंने अपनी बेटी की शादी किसी दूसरी जगह आयोजित करने का फैसला किया है. शर्मिला ने कहा कि इस समारोह को विवादों से दूर रखना उनकी जिम्मेदारी है. ‘येलहंका पैलेस’ में शर्मिला की बेटी अंजलि रेड्डी और सोमाला रघुराम रेड्डी का विवाह कार्यक्रम होना था. रेड्डी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बेंगलुरु में अपनी भांजी अंजलि रेड्डी की शादी के लिए ‘येलहंका पैलेस’ देने से इनकार कर दिया था.

शर्मिला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “शादी के आयोजन स्थल को लेकर हुए घटनाक्रम को देखते हुए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बिना किसी विवाद और झगड़े के शादी समारोह आयोजित करें. इसलिए हमने अंजलि रेड्डी और सोमाला रघुराम रेड्डी की शादी येलहंका पैलेस से दूर किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने का फैसला किया है.”

भाई ने बहन को क्यों नहीं दिया जगह?

उन्होंने हालांकि दावा किया कि पारिवारिक संपत्तियों के बंटवारे के अनुसार येलहंका पैलेस पर उनका शत-प्रतिशत अधिकार है. आंध्र प्रदेश की राजनीति में भाई-बहन की लड़ाई अब परिवार के एक बड़े समारोह तक पहुंच गई है. आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष वाईएस शर्मिला और उनके भाई, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के बीच संपत्ति को लेकर अब खुलकर विवाद शुरू हो गया है. जगन मोहन रेड्डी ने अपनी भांजी वाईएस अंजिली रेड्डी की शादी परिवार के बेंगलुरु स्थित येलहंका पैलेस में आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

भाई-बहन के बाद अब मामा-भांजी के रिश्ते में भी दरार

वाईएस शर्मिला की बेटी वाईएस अंजिली रेड्डी की सगाई 24 सितंबर को सोमाला रघुरामी रेड्डी से हुई थी. उनके होने वाले पति अमेरिका में रहते हैं. शर्मिला चाहती थीं कि बेटी की शादी 25 नवंबर को बेंगलुरु के येलहंका पैलेस में हो. रिपोर्ट के मुताबिक, जगन मोहन रेड्डी ने अपनी मां वाईएस विजयम्मा के जरिए शर्मिला तक संदेश पहुंचाया कि वह येलहंका पैलेस में शादी की अनुमति नहीं देंगे. शर्मिला के एक सहयोगी का दावा है कि विजयम्मा ने जगन को अपना फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे.

YSR कांग्रेस पार्टी के चीफ जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री का इस्‍तीफा मांगा है. (फाइल फोटो)

जगन-शर्मिला में किस बात का विवाद

शर्मिला के सहयोगी के मुताबिक, इस फैसले से उन्हें बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वह पहले ही शादी के निमंत्रण बांट चुकी थीं. अब उन्हें ऐसा दूसरा स्थान तलाशना है, जहां मेहमानों के आने-जाने, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम आसानी से किया जा सके.

शर्मिला ने बेटी की शादी के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा कई बड़े राजनीतिक नेताओं को भी निमंत्रण भेजा है. इनमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नाम शामिल हैं. शर्मिला के सहयोगी का कहना है कि इन नेताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए शादी के लिए नई जगह तलाशना आसान नहीं होगा. उन्हें ऐसा आयोजन स्थल चाहिए, जहां सुरक्षा और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं ठीक से की जा सकें.



Source link