VIDEO: नितीश रेड्डी के छक्के पर फिदा हुई खूबसूरत फैन! स्टैंड्स में बॉल को चूमा
Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही साधारण रहीं. टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. हालांकि, नितीश रेड्डी और तिलक वर्मा ने कुछ हद तक संघर्ष जरूर किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
नितीश कुमार रेड्डी (फोटो-Instagram/@aduuedtizz)
नई दिल्ली: स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने आने वाले फैंस में वायरल होने का एक अलग ही क्रेज होता है. कैमरे की नजर में आने के लिए वे कुछ न कुछ ऐसी अतरंगी हरकतें करते रहते हैं, जिससे सबका ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो. ऐसे में भला कैमरामैन से कैसे चूक हो सकती है, वे भी इस तरह के वायरल कंटेंट की तलाश में रहते हैं, क्योंकि सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी चीज को वायरल होने में ज्यादा देर नहीं लगती.
ऐसा ही नजारा भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच के दौरान भारतीय पारी के समय देखने को मिला. यह घटना तब की है जब नितीश रेड्डी बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि, नितीश बैटिंग में कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाए, लेकिन उनके एक छक्के पर स्टेडियम में मैच देखने आई एक महिला फैन का रिएक्शन जरूर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
खूबसूरत महिला फैन ने चूमी गेंद
दरअसल, रेड्डी ने जैसे ही छक्का लगाया, गेंद स्टैंड में चली गई. मैच देखने आई एक महिला फैन ने गेंद को पकड़ा और पहले उसे चूमा, फिर मैदान पर वापस लौटा दिया. क्रिकेट के प्रति प्यार और नितीश रेड्डी के छक्के पर महिला फैन के इस रिएक्शन को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस मैच में नितीश रेड्डी ने 10 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 21 रनों की पारी खेली और आउट हो गए.