देहरादून के विरासत फेस्ट में छाया दुबई का स्वाद, कुनाफा और बकलावा खाने उमड़ी भीड़, जानें खासियत और दाम

देहरादून के विरासत फेस्ट में छाया दुबई का स्वाद, कुनाफा और बकलावा खाने उमड़ी भीड़, जानें खासियत और दाम


Last Updated:

Dehradun Virasat Fest: अगर आप ठेठ विदेशी और नवाबी जायके के शौकीन हैं, तो इस बार देहरादून का ‘विरासत फेस्ट’ आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. हिमालयन कल्चर ग्राउंड में चल रहे इस उत्सव में इस वक्त सात समंदर पार मिडिल ईस्ट की खुशबू फिजाओं में घुली हुई है. दुबई से आए जाहिद के स्टॉल पर सज रही असली शहद, मक्खन और पिस्ता-बादाम से लबरेज बकलावा और कुनाफा की प्लेटें दूनवासियों को अपना दीवाना बना रही हैं. क्रंची परतों और चीज़ी मलाई से भरपूर इन शाही मिठाइयों का स्वाद चखने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हिमालयन कल्चर ग्राउंड में चल रहे विरासत फेस्ट में इस बार मिडिल ईस्ट का जायका सबकी जुबां पर चढ़ गया है. यहां लगे एक खास स्टॉल पर दुबई से आए जाहिद बकलावा और कुनाफा जैसी मशहूर मिठाइयां खिला रहे हैं. ड्राई फ्रूट, मलाई और शहद के टेस्टी फ्लेवर वाली इन मिठाइयों को खाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगती हैं. हर कोई इन्हें पसंद कर रहा है.

दुबई के रहने वाले जाहिद बताते हैं कि वह हर साल देश के अलग-अलग फूड फेस्टिवल में अपनी मिठाइयां लेकर आते हैं. उन्होंने कहा कि इस बार देहरादून के विरासत फेस्ट में आना उनका अलग अनुभव है और यहां लोगों का प्यार देखकर वह बहुत खुश हैं. वे कहते हैं कि उत्तराखंड के लोग मीठा बहुत पसंद करते हैं और खासकर शहद और ड्राई फ्रूट वाली मिठाइयों में रुचि दिखा रहे हैं.

बकलावा मिडिल ईस्ट की सबसे प्रसिद्ध मिठाई है जिसे बहुत पतली फिलो पेस्ट्री की परतों से बनाया जाता है. इन परतों के बीच में पिस्ता, बादाम, काजू और अखरोट जैसे पिसे हुए मेवों को भरकर घी और मक्खन में सुनहरा होने तक सेका जाता है. बाद में ऊपर से शुद्ध शहद या केसर वाली चाशनी डाली जाती है जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जाहिद ने बताया कि कुनाफा भी मिडिल ईस्ट की एक शाही मिठाई है जो दिखने में बारीक सेवई जैसी पेस्ट्री से बनी हुई लगती है. इसके अंदर मोज़ेरेला चीज़ या ताजी मलाई और क्रीम की मोटी परत भरी जाती है जिसे दोनों तरफ से घी में धीरे-धीरे सेंका जाता है. ऊपर से शुगर सिरप डालकर पिस्ता से सजाया जाता है जिससे यह बाहर से बहुत कुरकुरी और अंदर से बहुत सॉफ्ट लगती है.

जाहिद ने बताया कि उनकी मिठाइयों में असली मक्खन, शुद्ध शहद और प्रीमियम क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स का ही इस्तेमाल होता है. बादाम, काजू, पिस्ता, अंजीर और रोज़ पेटल्स की वजह से इनका फ्लेवर इतना ज़बरदस्त होता है कि एक बार खाने के बाद जुबां पर इसका स्वाद देर तक बना रहता है. बकलावा में मेवों का क्रंच और शहद की मिठास है जबकि कुनाफा में चीज़ और मलाई का क्रीमी स्वाद सबको दीवाना बना रहा है.

विरासत फेस्ट में इन शाही मिठाइयों की कीमत क्वालिटी और वैरायटी के हिसाब से तय की गई है जो सभी के बजट में है. यहां बकलावा और कुनाफा आठ सौ रुपये से लेकर पंद्रह सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है. लोग आधा किलो और एक किलो के छोटे बॉक्स भी ले रहे हैं क्योंकि ये मिठाइयां दिवाली गिफ्ट के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन हैं.

फेस्ट में आए परिवार और युवा दोनों ही इन मिडिल ईस्ट मिठाइयों को बहुत पसंद कर रहे हैं और बार-बार स्टॉल पर लौट रहे हैं. कई लोग पहली बार बकलावा और कुनाफा का स्वाद चख रहे हैं और इसके कुरकुरे और रसीले स्वाद की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बच्चों को कुनाफा की चीज़ वाली लेयर पसंद आ रही है जबकि बड़ों को बकलावा का क्रंच भा रहा है.

अगर आप भी कुछ नया और हटके ट्राई करना चाहते हैं तो देहरादून के विरासत फेस्ट में दुबई वाले जाहिद के स्टॉल पर ज़रूर आइए. यहां आपको गर्मागर्म कुनाफा और ताजा बकलावा खाने को मिलेगा जो ड्राई फ्रूट, मलाई और शहद के असली स्वाद से भरपूर होगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link