‘दृश्यम’ फेम एक्टर ने जब सचमुच जड़ा इशिता दत्ता को थप्पड़, डायरेक्टर से पड़ी डांट- ‘मैं डर से लाल हो गया था’

‘दृश्यम’ फेम एक्टर ने जब सचमुच जड़ा इशिता दत्ता को थप्पड़, डायरेक्टर से पड़ी डांट- ‘मैं डर से लाल हो गया था’


Last Updated:

फिल्म ‘दृश्यम’ की मर्डर मिस्ट्री को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी सराहा. कहानी का हर एक किरदार खास है. ऐसा ही किरदार है इंस्पेक्टर गायतोंडे का, जिसे एक्टर कमलेश सावंत ने निभाया है. उन्होंने फिल्म के एक अहम सीन के रिहर्सल का किस्सा सुनाया, जब उन्होंने गलती से इशिता दत्ता को जोर से थप्पड़ मार दिया था. घटना के बाद डायरेक्टर उनसे काफी नाराज हो गए थे. डर के मारे कमलेश सावंत की सिट्टी-पिट्टी गुल थी. मगर तब इशिता ने ही उन्हें तब मुसीबत से बचाया.

Top Deals Inside

नई दिल्ली: ‘दृश्यम 3’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 580 करोड़ से ज्यादा हो गया है. घरेलू बाजार में इसका नेट कलेक्शन 374 करोड़ रुपये है. फिल्म के हर एक किरदार की तरह इसका इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत गायतोंडे का रोल भी खास है. इसे एक्टर कमलेश सावंत ने निभाया है. उन्होंने अब ‘दृश्यम’ के सेट पर हुए एक अजीब हादसे को याद किया, जहां इशिता दत्ता को थप्पड़ मारने की रिहर्सल के वक्त गलती से उन्हें सच में थप्पड़ लग गया था. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म ‘दृश्यम’ में सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत गायतोंडे बने एक्टर ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब फाइनल टेक के दौरान दोनों कलाकारों के बीच की दूरी कम हो गई. ‘स्क्रीन’ से बातचीत में कमलेश ने बताया कि उन्होंने एक तय दूरी रखकर सीन की रिहर्सल की थी. लेकिन, जब कैमरा चालू हुआ, तो वह दूरी कम हो गई और उनका हाथ इशिता के चेहरे पर जा लगा.
(फोटो साभार: Instagram@mekamleshsawant)

कमलेश सावंत ने याद करते हुए कहा, ‘रिहर्सल के दौरान एक सीन था जिसमें मुझे इशिता दत्ता को थप्पड़ मारना था और हमने एक सही दूरी तय कर रखी थी. फाइनल टेक के समय दूरी कम हो गई और मैंने रिहर्सल के हिसाब से अपना हाथ उठाया, जो सीधे इशिता दत्ता के चेहरे पर जा लगा.’
(फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कमलेश इस हादसे से तुरंत परेशान हो गए. डायरेक्टर निशिकांत कामत गुस्से में आ गए, लेकिन इशिता ने बीच-बचाव किया और बताया कि असल में क्या हुआ था. कमलेश ने बताया, ‘दूसरी तरफ से निशिकांत कामत सर ने मुझे डांटा, लेकिन इशिता ने तुरंत बीच में आकर कहा- नहीं-नहीं सर, इसमें इनकी कोई गलती नहीं है. दूरी मेरी वजह से कम हो गई थी. इन्होंने तो बस रिहर्सल के हिसाब से ही अपना हाथ उठाया था. इसलिए, यह मेरी गलती है.’ (फोटो साभार: IMDb)

कमलेश सावंत ने आगे कहा कि उस समय इशिता का उनका बचाव करने का फैसला बहुत मायने रखता था. उन्होंने कहा, ‘वह मेरा सपोर्ट करने के लिए आगे आईं और यह बहुत बड़ी बात है. मैं घबराहट के मारे लाल हो गया था.’
(फोटो साभार: IMDb)

कमलेश ने अजय देवगन के साथ काम करने के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे ‘खाकी’ में एक-साथ काम करने के कई सालों बाद भी उन्हें वे याद थे. करीब 14 साल बाद गोवा में ‘दृश्यम’ के सेट पर दोनों की फिर से मुलाकात हुई. कमलेश ने बताया कि शुरू में उन्होंने अजय के पास जाने से परहेज किया, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि जब अजय अपने सीन्स की तैयारी कर रहे हों, तो उन्हें परेशान किया जाए.
(फोटो साभार: IMDb)

कमलेश ने याद करते हुए कहा, ‘वह एक सुपरस्टार हैं और मैं एक छोटा किरदार निभाने वाला कलाकार हूं. उनके सीन्स बड़े होते हैं और संवाद भी लंबे होते हैं. उन्हें उनके लिए तैयारी करनी होती है. मैं उन्हें क्यों परेशान करूं?’ हालांकि, अजय खुद उनके पास आए. वे बोले, ‘वह सेट पर खुद मेरे पास आए और बोले- कमलेश, तुम ‘खाकी’ में थे है ना? तुम ट्रैक पर दौड़ते हो और मैं तुम पर गोली चलाता हूं? फिर तुम्हारी पत्नी वाला सीन भी है? वाह, क्या कमाल की अभिनेत्री हैं वो!’ (फोटो साभार: IMDb)

कमलेश ने कहा कि ऐसे पल उनके साथ हमेशा के लिए जुड़ गए हैं, क्योंकि खुद को एक छोटा कलाकार मानने के बावजूद उन्हें अक्सर बड़े सितारों से बहुत प्यार और सम्मान मिला है. गौरतलब है कि ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के तीनों पार्ट को लोगों ने पसंद किया. (फोटो साभार: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link