Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हैलोवीन पर अपनी दिवंगत मां और लेजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी को बेहद खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कल्ट फिल्म ‘नगीना’ से अपनी मां के आइकॉनिक लुक को हूबहू रीक्रिएट करके फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. श्रीदेवी ने इस मोमेंट को सिनेमा इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक बताया. साल 1986 में आई फैंटेस फिल्म ‘नगीना’ ने श्रीदेवी के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था और उन्हें उस दौर की सबसे बड़ी लेडी सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया था.
जाह्नवी कपूर ने दिवंगत मां श्रीदेवी को दी श्रद्धांजलि. (फोटो: Instagram@janhvikapoor)
नई दिल्ली. दुनियाभर में आज यानी शनिवार को लोग हैलोवीन फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर जाह्नवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां और बॉलीवुड की लेजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी को खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है. उन्होंने साल 1986 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘नगीना’ से श्रीदेवी के आइकॉनिक लुक को रीक्रिएट किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस रीक्रिएशन में उन्होंने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट ऋषि कपूर और अमरीश पुरी के लुक्स की झलक भी दिखाई है. इस खास पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी मां के प्रति अपने गहरे प्यार और सम्मान को भी बयां किया.
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि श्रीदेवी के आइकॉनिक लुक को हूबहू रीक्रिएट करने के लिए जाह्नवी ने पिंक ड्रेस, ज्वेलरी, मेकअप और हेयर स्टाइल तक, हर छोटी-सी चीज का पूरा ध्यान रखा. इतना ही नहीं, फिल्म के ओरिजिनल पोस्टर, अमरीश पुरी के साथ बिहाइंड द सीन और फिल्म के एक अन्य सीन्स को रीक्रिएट करने के लिए उन्होंने अपने दोस्त ओरी की भी मदद ली.
View this post on Instagram