Last Updated:
Salman Khan-Karishma Kapoor Best Movies on OTT: सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी 90 के दशक की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार रही है. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और कभी रोमांस तो कभी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन किया. इन फिल्मों में कुछ बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं तो कुछ को रिलीज के वक्त खास सफलता नहीं मिली, लेकिन बाद में वे दर्शकों की पसंद बन गईं. अगर आप भी इस जोड़ी की पुरानी फिल्मों को दोबारा देखना चाहते हैं तो ये 6 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. 90 के दशक में एक ऐसी ही जोड़ी थी सलमान खान और करिश्मा कपूर की. कभी दोनों की नोकझोंक ने दर्शकों को हंसाया तो कभी रोमांस ने पर्दे पर खूब रंग जमाया. इनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, तो कुछ रिलीज के समय उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं. हालांकि, सालों बाद भी इन फिल्मों का क्रेज कम नहीं हुआ है. अगर आप भी इस जोड़ी की पुरानी यादें ताजा करना चाहते हैं तो OTT पर मौजूद ये 6 फिल्में देख सकते हैं.
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘अंदाज अपना अपना’ बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है. इसमें सलमान खान के साथ आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर नजर आए थे. फिल्म में सलमान ने प्रेम भोपाली का किरदार निभाया था, जबकि करिश्मा ने रवीना की सेक्रेटरी की भूमिका निभाई थी. कहानी दो ऐसे युवकों की है, जो एक अमीर लड़की से शादी करके अपनी किस्मत बदलना चाहते हैं. रिलीज के समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन बाद में इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. बॉक्स ऑफिस पर पहले फिल्म फ्लॉप हालांकि बाद में ये कल्ट क्लासिक साबित हुई. इसे अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर ये फिल्म देख सकते हैं. फ्री में इसे यूट्यूब पर भी देख सकते हैं. फोटो साभार- @IMDb
अगर आपको एक्शन और रोमांस पसंद है तो ‘जीत’ अच्छी पसंद हो सकती है. राज कंवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, सलमान खान और करिश्मा कपूर मुलीड रोल में थे. कहानी एक अपराधी करण की है, जो काजल से प्यार करने लगता है. हालांकि, काजल की शादी राजू यानी सलमान खान से तय हो जाती है. इसके बाद कहानी में प्यार, त्याग और बदले का दिलचस्प मोड़ आता है. फिल्म में तब्बू और अमरीश पुरी भी अहम भूमिकाओं में थे. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट रही. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और शेमारूमी पर देख सकते हैं. फोटो साभार- @IMDb
Add News18 as
Preferred Source on Google
डेविड धवन के निर्देशन में बनी ‘जुड़वा’ सलमान खान की सबसे यादगार कॉमेडी फिल्मों में शामिल है. इसमें सलमान ने डबल रोल निभाया था. उनके साथ करिश्मा कपूर और रंभा नजर आई थीं. फिल्म की कहानी जन्म के समय बिछड़ गए दो जुड़वां भाइयों प्रेम और राजा की है, जो अलग-अलग माहौल में बड़े होते हैं. दोनों की आदतें बिल्कुल अलग होती हैं और जब उनकी जिंदगी एक-दूसरे से टकराती है, तो खूब हंगामा होता है. फिल्म के गाने ‘टन टना टन’ और ‘ऊंची है बिल्डिंग’ आज भी लोकप्रिय हैं. बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट: हिट. इसे अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. फोटो साभार- @IMDb
सलमान और करिश्मा की जोड़ी वाली इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था. फिल्म में अनिल कपूर, सुष्मिता सेन और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में थे. कहानी प्रेम और पूजा की शादीशुदा जिंदगी की है. प्रेम का एक मॉडल से अफेयर शुरू हो जाता है, जिसके बाद पूजा अपने पति को वापस पाने की कोशिश करती है. फिल्म में कॉमेडी के साथ रिश्तों की उलझन भी दिखाई गई है. इसके गाने भी खूब लोकप्रिय हुए थे. बॉक्स ऑफिस फिल्म हिट रही. ओटीटी पर फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है. इसे जी5 पर विज्ञापनों के साथ भी देख सकते हैं. फोटो साभार- @IMDb
डेविड धवन की इस रोमांटिक कॉमेडी में सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी खूब जमी थी. फिल्म में करिश्मा ने सपना का किरदार निभाया है, जिसके तीन मामा उसकी जिंदगी के हर फैसले में दखल देते हैं. वहीं सलमान राजा के किरदार में नजर आए, जो सपना से प्यार करने लगता है और उसके मामाओं को मनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता है. परेश रावल, ओम पुरी और अनुपम खेर ने भी फिल्म में शानदार काम किया था. बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट: एवरेज से ऊपर (Above Average). इसे अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. फोटो साभार- @IMDb
इस फिल्म में सलमान खान और करिश्मा कपूर के साथ संजय दत्त भी लीड रोल में थे. डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो भाइयों और उनके बीच आने वाले प्यार के रिश्ते की कहानी है. संजय दत्त ने बड़े भाई विक्की और सलमान ने छोटे भाई प्रेम का किरदार निभाया था. करिश्मा फिल्म में सपना की भूमिका में थीं, जिसे प्रेम से प्यार हो जाता है. हालांकि, परिवार उसे विक्की के लिए पसंद करता है. इसके बाद कहानी में दिलचस्प मोड़ आते हैं. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही. लेकिन सलमान के फैंस को फिल्म पसंद आती है. ओटीटी पर ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो, शेमारूमी और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. फोटो साभार- @IMDb