Voda-Idea New Tariff : वोडा-आइडिया ने उतारा 179 का प्लान, बिना इंटरनेट के मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग


Powered by :

Last Updated:

Voda-Idea New Tariff : एयरटेल के बाद वोडा-आइडिया ने भी बिना इंटरनेट वाला रिचार्ज प्लान उतारा है. कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 179 रुपये से शुरू होता है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

वोडा-आइडिया ने उतारा 179 का प्लान, बिना इंटरनेट के मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंगZoom

वोडा-आइडिया ने सिर्फ कॉलिंग वाले 4 रिचार्ज प्लान उतारे हैं.

नई दिल्ली. टेलीकॉम कंपनी वोडा-आइडियो ने अपने यूजर्स के लिए 4 सस्ते प्लान उतारे हैं. दूरसंचार नियामक ट्राई के निर्देशों के बाद कंपनी ने बिना इंटरनेट वाले 4 प्लान बाजार में उतारे. इस प्लान की शुरुआत 179 रुपये से होती है और 206 रुपये तक है. इससे पहले एयरटेल ने भी ट्राई के निर्देशों के तहत बिना डाटा वाला रिचार्ज प्लान पेश किया था. वोडा-आइडिया के किस प्लान में कितनी सुविधा मिलती है, इसके हिसाब से आप अपना रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं.

दूरसंचार नियामक ट्राई ने पिछले दिनों सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया था कि वे बिना डाटा वाले मोबाइल रिचार्ज उतारें, ताकि कम खर्च करने वाले ग्राहकों को फायदा मिले. वोडा-आइडिया के इस प्लान का सबसे ज्यादा लाभ बुजुर्ग यूजर्स और उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जिन्हें डाटा की जरूरत नहीं पड़ती है. कंपनी ने 179 रुपये से लेकर 206 रुपये तक के चार प्लान उतारे हैं और सभी की सुविधाएं अलग-अलग हैं.

किस प्लान में क्या सुविधा मिलेगी

  • 179 वाला प्लान : वोडा-आइडिया ने इस प्लान की वैलिडिटी 25 दिनों की रखी है और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है.
  • 185 का टैरिफ : कंपनी ने 185 वाले टैरिफ की वैलिडिटी 28 दिनों की रखी है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है.
  • 203 रुपये वाला प्लान : वोडा-आइडिया ने 203 रुपये का प्लान उतारा है, जिसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की रहेगी और इसमें कॉलिंग के साथ 300 मैसेज भेजने की भी सुविधा मिलेगी.
  • 206 रुपये की टैरिफ : यह बिना डाटा वाली टैरिफ में सबसे महंगी है और इसमें कंपनी 1 महीने की वैलिडिटी देने के साथ ही अनलिमिटेड कॉनिंग और 300 एसएमएस देती है.

एयरटेल ने भी उतारे थे तीन प्लान
एयरटेल ने भी ट्राई की ओर से निर्देश जारी होने के बाद तीन सस्ते प्लान उतारे थे. एयरटेल के टैरिफ की कीमत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये रखी गई है. इस प्लान में भी डाटा नहीं मिलता है और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसडीटी, रोमिंग और मुफ्त एसएमएस की सुविधा मिलती है. ट्राई के निर्देश जारी होने के बाद अभी तक एयरटेल और वोडा-आइडिया ने बिना डाटा वाले सस्ते मोबाइल रिचार्ज उतार दिए हैं, जबकि अन्य कंपनियों का सस्ता रिचार्ज आना अभी बाकी है. इसका फायदा सीधे तौर पर छोटे यूजर्स और बुजुर्गों को मिलेगा.



Source link