UGC NET December 2026 Registration: 9.60 लाख ने भर लिया यूजीसी नेट परीक्षा फॉर्म, बिना देरी किए तुरंत करें रजिस्ट्रेशन


Last Updated:

UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे) है. अब तक 9.60 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन और फीस की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

Top Deals Inside

9.60 लाख ने भर लिया UGC NET का फॉर्म, बिना देरी किए तुरंत करें रजिस्ट्रेशनZoom

UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए कल तक आवेदन कर सकते हैं

नई दिल्ली (UGC NET December 2026 Registration). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है. एनटीए के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 9.60 लाख से अधिक उम्मीदवार यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. हालांकि, इनमें से कई अभ्यर्थियों ने फोटो-सिग्नेचर अपलोड नहीं किया है या फीस का भुगतान नहीं किया है. इस वजह से इनका स्टेटस अधूरा है.

यूजीसी नेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे) तय की गई है. इसके बाद किसी भी स्थिति में डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके पास अब चंद घंटे ही बचे हैं. आखिरी समय पर वेबसाइट के हेवी ट्रैफिक और सर्वर डाउन जैसी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द ugcnet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर लें. जानिए यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा से जुड़े जरूरी आंकड़े.

एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन के आंकड़े

एनटीए के ताजा अपडेट के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 9.60 लाख पार कर चुका है. इनमें से 7,91,144 अभ्यर्थियों ने परीक्षा फीस जमा करके अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लिया है. लगभग 1.69 लाख से अधिक आवेदकों ने शुल्क भुगतान नहीं किया है और कुछ के फॉर्म का कोई न कोई चरण अभी भी पेंडिंग चल रहा है. इनमें से हजारों अभ्यर्थियों के फोटो और हस्ताक्षर अपलोड होने बाकी हैं, जिससे उनका फॉर्म खतरे में पड़ सकता है.

यूजीसी नेट फॉर्म किन गलतियों की वजह से रद्द हो सकता है?

अक्सर अभ्यर्थी जल्दबाजी में फॉर्म आधा-अधूरा छोड़ देते हैं और मान लेते हैं कि उनका रजिस्ट्रेशन हो गया है. लेकिन एनटीए के नियमों के मुताबिक, जब तक फॉर्म की फीस जमा नहीं होती और स्क्रीन पर ‘सक्सेसफुल पेमेंट’ का मेसेज आने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड नहीं होता, तब तक आवेदन वैध नहीं माना जाता. कई अभ्यर्थियों के फोटो या सिग्नेचर सही फॉर्मेट में न होने के कारण भी फॉर्म अटक जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसी कोई दिक्कत है तो 31 अक्टूबर की रात 11:50 बजे से पहले ये कमियां दूर कर लें.

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

नीचे लिखे स्टेप्स से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  • एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें.
  • होमपेज पर UGC-NET December 2026 Registration / Login लिंक पर क्लिक करें.
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें.
  • चेक करें कि फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स सही से अपलोड हैं या नहीं.
  • इसके बाद ऑनलाइन मोड में परीक्षा फीस का पेमेंट करें.
  • पेमेंट पूरी होने के बाद फाइनल सबमिशन करें और कन्फर्मेशन पेज का पीडीएफ डाउनलोड कर लें.

समय सीमा का रखें खास ख्याल, न करें आखिरी पल का इंतजार

अक्सर आखिरी दिन या आखिरी घंटों में इंटरनेट की स्पीड धीमी हो जाती है या बैंक सर्वर में ट्रांजेक्शन फेल होने जैसी दिक्कतें आने लगती हैं. ऐसे में अंतिम समय की भागदौड़ से बचने की पूरी कोशिश करें. छोटी सी लापरवाही महीनों की मेहनत और पूरा शैक्षणिक सत्र बर्बाद कर सकती है. इसलिए तुरंत फीस जमा करें, कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और बिना किसी स्ट्रेस के यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं.



Source link