Last Updated:
Putin Warning to Hormuz: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देशों को खुलकर चेतावनी दी है. उन्होंने ईरान का उदाहरण लेते हुए कहा है कि क्या आप बाल्टिक सागर में होर्मुज जैसे हालात चाहते हैं? अगर ऐसा है तो मॉस्को कभी भी चुप नहीं बैठेगा.
पुतिन ने दी यूरोप को धमकी. (रॉयटर्स)
Russia President Baltic Sea Warning: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देशों को बाल्टिक सागर को लेकर चेतावनी दी है. पुतिन ने कहा है कि अगर इस समुद्री रास्ते से जहाजों की आवाजाही रोकने या उस पर पाबंदी लगाने की कोशिश की गई, तो यहां भी फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे हालात बन सकते हैं. पुतिन ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि रूस किसी से युद्ध नहीं चाहता, लेकिन उसके खिलाफ कोई कदम उठाया गया तो वह उसका जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा.
29 अक्टूबर को मॉस्को में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि क्या यूरोप के देश चाहते हैं कि बाल्टिक सागर में भी वैसी ही स्थिति पैदा हो जाए, जैसी आज खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में देखने को मिलती है? उन्होंने साफ किया कि रूस ऐसी परिस्थितियां पैदा नहीं करना चाहता है लेकिन सच ये है कि अगर किसी ने रूस को चुनौती दी तो मॉस्को चुप नहीं बैठेगा. उनकी ये धमकी मौजूदा परिस्थितियों में काफी अहम हो जाती है.
बाल्टिक सागर न बन जाए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?
दरअसल रूस को आशंका है कि कुछ यूरोपीय देश बाल्टिक सागर में जहाजों की आवाजाही पर पाबंदियां लगा सकते हैं. बाल्टिक सागर रूस और यूरोप के लिए व्यापार और सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से कई देशों के व्यापार पर असर पड़ सकता है. इसी वजह से पुतिन ने होर्मुज जलडमरूमध्य का उदाहरण दिया. यह दुनिया का एक अहम समुद्री रास्ता है, जहां किसी भी तरह की रुकावट से तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.
Putin WARNS of Hormuz-style crisis in the Baltic Sea if tensions escalate
‘If anyone wants to see a similar situation in the Baltic as we saw in the Persian Gulf or the Hormuz Strait… we do not seek the repetition of this situation’
He says the issue was raised by his European counterparts during their phone call