PM Kisan Yojana 24th Installment: प्रधानमंत्री ने दिया किसानों को दिवाली तोहफा, पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कर दी जारी, कैसे चेक करें स्टेट्स


Last Updated:

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 24th Kisht: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है. इसके तहत 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 18,690 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. पात्र किसानों को 2,000 रुपये की किस्त मिली है. किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर किस्त नहीं आई है, तो ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार-बैंक लिंकिंग की जानकारी चेक करें.

Top Deals Inside

किसानों को मिला दिवाली गिफ्ट, पीएम किसान की 24वीं किस्त हुई जारी Zoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से योजना की अगली किस्त जारी कर दी है.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 24th Kisht: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है. इस योजना के जरिए 9.34 करोड़ क‍िसानों के खाते में18690 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. 23वीं किस्त की बात करें तो इसमें सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत  23 किस्तों में पात्र किसान परिवारों को 4.47 लाख करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की थी.

इस योजना के जरिए किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे जाते हैं. पीएम किसान योजना के जरिए किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि चार-चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की तीन समान किस्तों में किसानों के खातों में भेजी जाती है. आज आपके खाते में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त आई है या नहीं, ये चेक करने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें PM किसान की 24वीं किस्त का स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के 2,000 रुपये आपके खाते में आए हैं या नहीं, तो घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए ‘Know Your Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर किस्त और पेमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी आ जाएगी.

स्टेटस चेक करते समय ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार-बैंक लिंकिंग का स्टेटस भी जरूर देखें. इनमें कोई गड़बड़ी होने पर आपकी किस्त अटक सकती है. ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग या बैंक से संपर्क करके समस्या ठीक कराएं.

24वीं किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं या पेमेंट स्टेटस नहीं दिख रहा है, तो सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी और जमीन से जुड़ी जानकारी चेक करें. किसी तरह की गड़बड़ी होने पर किस्त अटक सकती है. मदद के लिए किसान पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, योजना से जुड़ी जानकारी पाने के लिए पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध किसान ई-मित्र चैटबॉट की मदद भी ले सकते हैं.



Source link