Last Updated:
Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन घर किसी भी घर में सुख और समृद्धि का केंद्र होता है. क्या आप जानते हैं कि अगर किचन में कुछ चीजों को पूरी तरह खत्म हो जाएं तो यह आपकी वित्तीय स्थिति को प्रभावित कर सकता है? खाली डिब्बे ना केवल नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं बल्कि आपके घर की शांति को भी प्रभावित करते हैं. आज हम पांच ऐसी आवश्यक चीजों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्हें आपको पूरी तरह समाप्त नहीं होने देना चाहिए…
Vastu Tips For Kitchen: किचन को घर का दिल कहा जाता है. यह केवल भोजन पकाने की जगह ही नहीं है बल्कि यहीं से पूरे परिवार को ऊर्जा, खुशहाली और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में किचन को घर में सुख और समृद्धि का केंद्र बताया गया है. इसलिए किचन से संबंधित कुछ बातों को विशेष ध्यान रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किचन की पांच चीजें कभी भी खाली नहीं रहनी चाहिए, इन चीजों के खाली होने से ना केवल नकारात्मकता का घर में प्रवेश होता है बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है. इसलिए जब ये चीजें खाली होने लगें तो उससे पहले ही बाजार से ले आएं और फिर से भर दें. आइए वास्तु के माध्यम से जानते हैं किचन की कौन सी पांच चीजें खाली नहीं होनी चाहिए…
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में आटे का डिब्बा कभी खाली नहीं होना चाहिए. माना जाता है कि अगर आटे का डिब्बा खाली हो जाए, तो परिवार की प्रतिष्ठा कम होने लगती है और मानसिक तनाव भी बढ़ता है. परिवार में प्रचुरता बनाए रखने के लिए अगर आटा खत्म हो रहा हो तो उससे पहले ही आटे के डिब्बे को ताजे आटे से भर दें.
ज्योतिष में हल्दी का संबंध देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह से बताया गया है, जो सौभाग्य और समृद्धि के कारक हैं. किचन में हल्दी का खत्म होना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि किचन में हल्दी के खत्म होने से सौभाग्य में कमी आती है और व्यक्ति के करियर व कारोबार के रास्ते में कई तरह की रुकावट का सामना करना पड़ता है. यह सलाह दी जाती है कि जब डिब्बे में से हल्दी खत्म हो रही हो तो बाजार से पहले से ही मंगवा लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खाना पकाने के तेल या घी की कमी समृद्धि में कमी का संकेत देती है. घी को देवी लक्ष्मी का अंश माना जाता है. अगर यह पूरी तरह समाप्त हो जाए, तो यह घर में गरीबी को आमंत्रित कर सकता है. यह सलाह दी जाती है कि खाना पकाने के तेल या घी के डिब्बे को पूरी तरह खत्म होने से पहले ही दोबारा भर लें.
कहा जाता है कि नमक का संबंध सीधे तौर पर छाया ग्रह राहु और केतु ग्रह से है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर नमक का जार पूरी तरह खाली हो जाता है, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश होता है. साथ ही चल रहे सभी कार्य या प्रयास बाधाओं से घिर जाएंगे. इसके अलावा, अन्य लोगों से नमक उधार लेना भी उचित नहीं है, क्योंकि इससे आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं.
चावल का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो जीवन में विलासिता, आराम और अन्य भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. अगर किचन में चावल का स्टॉक खत्म हो जाता है, तो इससे शुक्र दोष लग सकता है और घर में धन की कमी हो सकती है. इसलिए चावल के डिब्बे को कभी भी खाली छोड़ने की सलाह नहीं दी जाती है.