LIVE:ऑकलैंड में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल
Last Updated:
India vs New Zealand, 4th T20I Live Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज चौथा मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. सीरीज में टीम इंडिया लगातार ती…और पढ़ें
भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव
India vs New Zealand, 4th T20I Live Scorecard: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. सीरीज में टीम इंडिया के पास 3-0 की अजेय बढ़त है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम की कोशिश अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज करने की होगी. वहीं, न्यूजीलैंड के सामने सीरीज में पहली जीत हासिल करने के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के तूफानी खेल को रोकने की बड़ी चुनौती होगी. इस चौथे मुकाबले से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.
दोनों टीमों का स्क्वाड-
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे.
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, इशान किशन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.
October 30, 202610:19 IST
IND vs NZ, 4th T20I LIVE Update: कैसी हो सकती है मैच के लिए पिच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज के मैच में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. ऐसे में यहां एक हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है, क्योंकि जिस मैदान पर मैच खेला जाएगा वह काफी छोटी है. इस मैदान पर 245 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है.
October 30, 202610:16 IST
IND vs NZ, 4th T20I LIVE Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच आज खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में लगातार तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त बना चुकी है. वहीं, आज के मुकाबले में मेजबान टीम की कोशिश होगी कि वह जीत का अपना खाता खोला.