लंबे इंतजार के बाद अमेठी के इस सड़क का हो रहा चौड़ीकरण, लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा, हादसों पर लगेगी लगाम

लंबे इंतजार के बाद अमेठी के इस सड़क का हो रहा चौड़ीकरण, लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा, हादसों पर लगेगी लगाम


Last Updated:

Amethi News: अमेठी जिले के जगदीशपुर के सेक्टर नंबर 4 मार्ग के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है. लोगों का मानना है कि इससे बहुत ही फायदे होंगे या लोगों के हित में सकारात्मक कदम है.

अमेठी: अगर मार्ग बेहतर और सुविधाजनक होते हैं तो लोगों को भी सुविधाएं बेहतर मिलती हैं. अमेठी जिले के एक राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है. मार्ग पर चौड़ीकरण से ना सिर्फ हादसों में कमी आएगी, बल्कि लोगों का समय भी बचेगा. उनको जाम से छुटकारा मिलेगा, दूरी भी कम होगी. स्थानीय लोगों ने इस चौड़ीकरण के प्रस्ताव को लेकर खुशी जाहिर की है. लोगों का मानना है कि इससे बहुत ही फायदे होंगे या लोगों के हित में सकारात्मक कदम है.

दरअसल हम बात कर रहे हैं अमेठी जिले के औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर के सेक्टर नंबर 4 की. इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है. मार्ग पर पड़ने वाली एक रेलवे क्रॉसिंग को भी इसमें शामिल किया गया है, जिसे सकरी क्रॉसिंग से हटकर चौड़ी किया जाएगा. इसके साथ ही मार्ग को भी चौड़ा किया जाएगा. इस पर एक करोड़ से अधिक रुपए खर्च होंगे.

आए दिन लग जाता है जाम
दरअसल रेलवे क्रॉसिंग के साथ-साथ इस मार्ग पर आए दिन लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं. इसके साथ ही आए दिन जब जाम लगता था तो लोगों को घंटे इंतजार करना पड़ता था और लोगों का समय बर्बाद होता था. इसके अलावा कुछ लोग तो कई सेक्टर से घूमकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता था. ऐसे में इस समस्या से अब लोगों को काफी फायदा होगा और उन्हें निजात मिलेगी.

अब काफी फायदा, पहले होती थी दिक्कत
स्थानीय निवासी और प्रतिदिन इस मार्ग से आने जाने वाले राजकुमार मौर्य बताते हैं कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से काफी फायदा होगा. इससे न सिर्फ लोगों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि हजारों लोग इस मार्ग से जो यात्रा करते हैं, उन्हें भी फायदा होगा. आए दिन यहां पर समस्या होती थी, लेकिन अब इसके प्रस्ताव के बाद जब यह चौड़ा हो जाएगा, तो फायदा होगा.

वहीं एक और राहगीर वेद प्रकाश शुक्ला और अमित कुमार बताते हैं कि यह मार्ग पहले बहुत ही छोटा था. अब इसके चौड़ीकरण हो जाने से ना तो जाम लगेगा, ना ही लोगों को समस्या होगी. आए दिन इस मार्ग पर जो हादसे होते थे, उससे भी छुटकारा मिलेगा. हम सब काफी खुश हैं. हम सबके हित में यह बहुत ही अच्छा कदम उठाए जा रहा है.

चौड़ीकरण का काम जल्द होगा पूरा
वहीं एक और निवासी शुभम त्रिपाठी ने कहा कि इस मार्ग का चौड़ीकरण बहुत अच्छा कदम माना जा रहा है और इससे काफी फायदा होगा. साथ-साथ जो राहगीर और दूसरे शहर जाने वाले लोग इस मार्ग से गुजरते थे, उन्हें फायदा होगा. ना तो उन्हें जाम से जूझना पड़ेगा, ना ही अन्य समस्या होगी. वहीं इस पूरे मामले पर जिम्मेदार अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने विभागीय जानकारी देते हुए सांसद किशोरी लाल शर्मा जी ने इसके प्रस्ताव को भेजा था. इसके साथ ही स्थानीय लोगों की भी डिमांड थी. शासन से निर्देश मिले हैं. वैधानिक कार्रवाई के लिए कार्य जारी है और जल्द ही इसके चौड़ीकरण को पूरा कर दिया जाएगा.



Source link