बिहार के दिग्गज कारोबारी और पूर्व सांसद आरके सिन्हा का निधन, दिल्ली आवास पर ली अंतिम सांस

बिहार के दिग्गज कारोबारी और पूर्व सांसद आरके सिन्हा का निधन, दिल्ली आवास पर ली अंतिम सांस


Last Updated:

Rk Sinha: राज्यसभा सांसद डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का निधन हो गया. उन्होंने 30 अक्टूबर को नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वह बीजेपी के संस्थापक सदस्य और SIS ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन थे. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा.

Zoom

आरके सिन्हा का निधन. (फोटो साभारः फेसबुक RK Sinha)

भोजपुरः बिहार के दिग्गज कारोबारी, पूर्व राज्यसभा सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का निधन हो गया. उन्होंने 30 अक्टूबर 2026 को नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन की सूचना परिवार ने दी. परिवार ने उन्हें अपना अभिभावक बताते हुए गहरा दुख जताया. आरके सिन्हा को लोग प्यार से ‘बड़े साहब’ भी कहते थे. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना लाया जाएगा. इसे पटना के पाटलिपुत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन में रखा जाएगा.

बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद थे
डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे. वह राज्यसभा सांसद भी रह चुके थे. राजनीति के साथ-साथ उन्होंने कारोबार की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई. वह SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन थे. उनकी अगुवाई में यह कंपनी देश की प्रमुख सुरक्षा सेवा कंपनियों में शामिल हुई.

पत्रकारिता से शुरू किया था सफर
आरके सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी. वह अपराध और राजनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग करते थे. उन्होंने राजनीति विज्ञान और कानून की पढ़ाई की थी. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने ‘जनांदोलन’ नाम की किताब भी लिखी थी. इसमें जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में 1970 से 1975 के बीच चले छात्र आंदोलन का जिक्र है. उनके निधन से बिहार के राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक है. परिवार ने लोगों से अपील की है कि वे दिवंगत आत्मा की शांति और इस कठिन समय में परिवार को संबल देने के लिए प्रार्थना करें.



Source link