बरसात में बैंगन की खेती से चमकी किसान की किस्मत, रोज 50 किलो उत्पादन

बरसात में बैंगन की खेती से चमकी किसान की किस्मत, रोज 50 किलो उत्पादन


होमफोटोकृषि

10 विश्वा में बैंगन की खेती, रोज निकल रहा 50 किलो माल, जानिए कमाई

Last Updated:

अगर आप कम जमीन में सब्जियों की खेती करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो बैंगन की खेती एक विकल्प हो सकती है. मऊ के किसान अनीश अहमद करीब 10 विश्वा जमीन में बैंगन उगाकर रोजाना 40 से 50 किलो तक पैदावार ले रहे हैं. खास बात यह है कि बरसात के मौसम में उन्हें बैंगन का 200 से 250 रुपये किलो तक भाव मिल रहा है. आइए जानते हैं उनकी खेती का तरीका और लागत से लेकर कमाई तक का पूरा गणित.

मऊ के किसान अनीश अहमद के परिवार में बैंगन की खेती कई पीढ़ियों से होती आ रही है. वह भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. फिलहाल करीब 10 विश्वा जमीन में बैंगन की खेती कर रहे हैं. उनके मुताबिक, बरसात के मौसम में कई जगह फसल कम होने के कारण बैंगन की अच्छी कीमत मिल जाती है.

अनीश अहमद जून महीने में घर पर ही बैंगन के बीज की नर्सरी तैयार करते हैं. करीब 20 से 25 दिनों में पौधे रोपाई के लिए तैयार हो जाते हैं. इसके बाद खेत में लगभग 1 मीटर की दूरी पर पौधे लगाए जाते हैं. उनके अनुसार, पौधों के बीच उचित दूरी रखने से उनका विकास अच्छा होता है और फल भी बेहतर आते हैं.

किसान बताते हैं कि बैंगन की खेती में काफी मेहनत करनी पड़ती है. खासकर बरसात के मौसम में फसल को कीटों से बचाना चुनौतीपूर्ण होता है. इसके लिए जरूरत के अनुसार दवाओं का छिड़काव करना पड़ता है. किसान के मुताबिक, फसल को कीटों से सुरक्षित रखने पर उत्पादन और कमाई बेहतर हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बरसात में खेत में पानी भरने से बैंगन के पौधों को नुकसान पहुंच सकता है. इससे बचने के लिए अनीश अहमद ऊंचाई वाली जमीन पर खेती करते हैं. साथ ही प्रत्येक पौधे के पास मिट्टी चढ़ा देते हैं, ताकि पानी जमा न हो और पौधों की जड़ें सुरक्षित रहें.

बैंगन की खेती की खासियत यह है कि इसकी हार्वेस्टिंग एक बार में पूरी नहीं होती. अनीश अहमद के मुताबिक, करीब 3 से 4 दिन के अंतराल पर बैंगन की तुड़ाई करनी पड़ती है. एक बार फसल तैयार होने के बाद कई महीनों तक इससे उत्पादन लिया जा सकता है. तुड़ाई के लिए एक बार में करीब 5 से 6 लोगों की जरूरत पड़ती है.

अनीश अहमद बताते हैं कि करीब 10 विश्वा जमीन में बैंगन की खेती शुरू करने में 10 से 12 हजार रुपये की लागत आई थी. वह पिछले एक महीने से फसल की तुड़ाई कर रहे हैं. उनके खेत से रोजाना करीब 40 से 50 किलो बैंगन निकल रहा है. किसान के मुताबिक, फिलहाल बरसात के मौसम में स्थानीय मंडी में बैंगन 200 से 250 रुपये किलो तक बिक रहा है.



Source link