Last Updated:
Chamoli Helicopter Missing News: बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली है. प्रशासन और हेली कंपनी हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है.
चमोली हेलीकॉप्टर लापता
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से इस समय की बड़ी खबर आई है. यहां बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन गायब हो गई है. बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली है. चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हेली के लोकेशन न मिलने की खबर मिलते ही प्रशासन ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. प्रशासन और हेली कंपनी हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है.
हेलीकॉप्टर के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के चलते चांई और थैंग गांव के ऊपर यह हादसा हुआ है. वहीं ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 6 लोगों की हादसे में मौत हो गई है. आर्मी की सूचना पर प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हादसे की पुष्टि की.
ऋषिकेश की ओर जा रहा था चॉपर
बता दें कि 30 अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था. खराब मौसम की वजह से चाय और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है. चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी की ओर से इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है.
खबर आगे दी जा रही है…..